{"_id":"62c1db6dd1e411670b23223b","slug":"prayagraj-violence-reward-will-increase-on-five-including-aimim-district-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Violence : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत पांच पर बढ़ेगा इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Violence : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत पांच पर बढ़ेगा इनाम
Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
सार
अटाला बवाल मामले में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 31 अभी भी फरार हैं। इनमें से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जिनमें शाहआलम के अलावा करेली का पार्षद फजल, जीशान रहमानी व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : अटाला बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटाला बवाल के मामले में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाहआलम समेत पांच वांछित आरोपियों पर इनाम की राशि जल्द ही बढ़ाकर 50 हजार की जाएगी। यह सभी फरार चल रहे हैं और उन पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है लेकिन वह अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
अटाला बवाल मामले में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 31 अभी भी फरार हैं। इनमें से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जिनमें शाहआलम के अलावा करेली का पार्षद फजल, जीशान रहमानी व अन्य शामिल हैं। पुलिस काफी कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लगा सकी है। ऐसे में इन पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही वह पकड़े नहीं जाते तो आईजी रेंज को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन