फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Violence: Reward will increase on five including AIMIM District President

Prayagraj Violence : एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष समेत पांच पर बढ़ेगा इनाम

Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 11:39 PM IST
सार

अटाला बवाल मामले में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 31 अभी भी फरार हैं। इनमें से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जिनमें शाहआलम के अलावा करेली का पार्षद फजल, जीशान रहमानी व अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Violence: Reward will increase on five including AIMIM District President
Prayagraj News : अटाला बवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला बवाल के मामले में एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष शाहआलम समेत पांच वांछित आरोपियों पर इनाम की राशि जल्द ही बढ़ाकर 50 हजार की जाएगी। यह सभी फरार चल रहे हैं और उन पर 25-25  हजार का इनाम घोषित है। उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी जारी हो चुका है लेकिन वह अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

विज्ञापन



अटाला बवाल मामले में कुल 95 लोगों को नामजद किया गया था। इनमें से 31 अभी भी फरार हैं। इनमें से पांच आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जिनमें शाहआलम के अलावा करेली का पार्षद फजल, जीशान रहमानी व अन्य शामिल हैं। पुलिस काफी कोशिशों के बाद भी उनका पता नहीं लगा सकी है। ऐसे में इन पर इनाम की राशि बढ़ाई जा सकती है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द ही वह पकड़े नहीं जाते तो आईजी रेंज को इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed