फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj violence: Police interrogated Javed Pump, brought on remand, for hours, showed the houses of relatives

prayagraj violence : रिमांड पर लाए गए जावेद पंप से पुलिस ने की घंटों पूछताछ, करीबियों के दिखाए घर

Mon, 27 Jun 2022 04:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 04:12 AM IST
सार

शनिवार को जिला पुलिस की एक टीम जावेद को लेकर शहर पहुंची थी जिसके बाद उससे घंटों पूछताछ की गई थी। रविवार सुबह एक बार फिर उससे पूछताछ शुरू हुई। करेली व खुल्दाबाद थाने के प्रभारियों ने उससे अपने यहां दर्ज तीन मुकदमों के बाबत जानकारी हासिल की।

विज्ञापन
Prayagraj violence: Police interrogated Javed Pump, brought on remand, for hours, showed the houses of relatives
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला बवाल के मुख्य आरोपी जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप से दूसरे दिन भी घंटों पूछताछ हुई। खुल्दाबाद व करेली पुलिस के अलावा अफसरों ने भी क्राइम ब्रांच कार्यालय में पहुंचकर सवाल पूछे। इस दौरान उसने अपने कुछ करीबियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। यही नहीं करेली जाकर उनका घर भी दिखाया। दोपहर बाद पुलिस टीम उसे लेकर देवरिया के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन



शनिवार को जिला पुलिस की एक टीम जावेद को लेकर शहर पहुंची थी जिसके बाद उससे घंटों पूछताछ की गई थी। रविवार सुबह एक बार फिर उससे पूछताछ शुरू हुई। करेली व खुल्दाबाद थाने के प्रभारियों ने उससे अपने यहां दर्ज तीन मुकदमों के बाबत जानकारी हासिल की। पुलिस ने उससे पूछा कि अटाला में जुमे के दिन हुए बवाल के दौरान वह कहां रहा और किससे मिला। इसके साथ ही उस पर लगे आरोपों से संबंधित अन्य सवाल भी पूछे। उधर, आला अफसरों ने भी क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर जावेद से पूछताछ की।

विज्ञापन

Prayagraj violence: Police interrogated Javed Pump, brought on remand, for hours, showed the houses of relatives
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर बवाल से क्या है कनेक्शन?
खुल्दाबाद व करेली पुलिस के बाद पुलिस अफसरों ने जावेद से सवाल दागे। सूत्रों का कहना है कि अफसरों ने उससे लंबी पूछताछ की व कई बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। इसमें से एक सवाल अटाला बवाल के कानपुर कनेक्शन से भी संबंधित था। दरअसल कानपुर में तीन जून को हुए बवाल के अगले ही दिन जावेद ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट की थी। पुलिस के मुताबिक, यह भड़काऊ पोस्ट था और इसे लेकर ही करेली थाने में चार जून की रात जावेद पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे यह भी आशंका है कि कानपुर बवाल के बाद ही अटाला उपद्रव की साजिश शुरू हो गई थी। इसे लेकर ही अफसरों ने जावेद से उस फेसबुक पोस्ट के बाबत लंबी पूछताछ की।

Prayagraj violence: Police interrogated Javed Pump, brought on remand, for hours, showed the houses of relatives
Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।

जुमे के दिन किन लोगों से हुई थी फोन पर बात
सूत्रों का कहना है कि अफसरों ने जावेद से यह भी पूछा कि जुमे के दिन यानी तीन जून को उसकी फोन पर किन लोगों से बात हुई थी। दरअसल उसके मोबाइल की सीडीआर से कुछ ऐसे भी नंबरों की जानकारी मिली है जो फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं थे। ऐसे में इन्हीं नंबरों के संबंध में उससे जानकारी मांगी गई।


साथ लेकर करेली पहुंची पुलिस
पूछताछ के दौरान पुलिस ने जावेद से उसके कई करीबियों के बारे में भी पूछा। यह वह लोग हैं जिनकी भूमिका की जांच चल रही है। पुलिस को उनका नाम तो मालूम है लेकिन यह नहीं पता कि वह कहां रहते हैं। ऐसे में दोपहर एक बजे के करीब पुलिस फोर्स उसे लेकर करेली इलाके में पहुंची। जहां उसने अपने करीबियों के घर भी दिखाए। इसके बाद दोपहर बाद पुलिस टीम उसे लेकर देवरिया के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि उसकी दो दिन की रिमांड अवधि रविवार को खत्म हो गई।


जावेद की रिमांड अवधि रविवार तक ही थी। उसे देवरिया जेल में दाखिल कराने के लिए टीम रवाना हो गई है। - सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, सीओ कोतवाली

विज्ञापन

Prayagraj violence: Police interrogated Javed Pump, brought on remand, for hours, showed the houses of relatives
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

अखलाक समेत अन्य को भड़काने वाला हाफिज गिरफ्तार
अटाला में हुए उपद्रव में शामिल अखलाक समेत अन्य युवकों को भड़काने वाला हाफिज तौसीफ रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से की गई। साथ ही पुराने शहर में लगाए गए पोस्टरों में भी उसकी तस्वीर थी। पुलिस ने बताया कि वह मूल रूप से कौशाम्बी का रहने वाला है। वह ऐनुद्दीनपुर करेली स्थित उसी अली मस्जिद में रहता था, जहां अखलाक साफ-सफाई का काम करता था। उसने पूछताछ में बताया कि करेली के ही इमरान ने उसे मजहब के लिए लड़ाई लड़ने को उकसाया था। इसके बाद से ही वह अखलाक व अन्य युवाओं को इसके लिए उकसा रहा था। खुल्दाबाद इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed