फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj violence: PDA will send notice to 150 miscreants, bulldozer will run soon

prayagraj violence : 150 उपद्रवियों के घर नोटिस भेजेगा पीडीए, जल्द चलेगा बुलडोजर

Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
सार

अटाला में पिछले दिनों हुए उपद्रव और बवाल के बाद मुख्य आरोपी बनाए गए जावेद पंप के मकान ध्वस्तीकरण के बाद से ही पीडीए ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पीडीए की तरफ से कई उपद्रवियों के घर नोटिस चस्पा किया गया।

विज्ञापन
prayagraj violence: PDA will send notice to 150 miscreants, bulldozer will run soon
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला इलाके में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल और उपद्रव करने वालों के खिलाफ पीडीए की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पीडीए की ओर से एक सप्ताह के भीतर चिन्हित किए गए 150 उपद्रवियों के घर नोटिस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद पीडीए आगे की कार्रवाई शुरू करेगा। 

विज्ञापन



अटाला में पिछले दिनों हुए उपद्रव और बवाल के बाद मुख्य आरोपी बनाए गए जावेद पंप के मकान ध्वस्तीकरण के बाद से ही पीडीए ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। शनिवार को भी पीडीए की तरफ से कई उपद्रवियों के घर नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन



इसके बाद अब पीडीए ने वीडियो और फोटो से चिन्हित किए गए अन्य अवैध निर्माण करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए उनके घर भी नोटिस भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पीडीए के अधिकारियों के मुताबिक एक सप्ताह के अंदर नोटिस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटाला की घटना का हिंदू जागरण मंच ने किया विरोध
10 जून को अटाला में उपद्रवियों द्वारा पत्थरबाजी, सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने का विरोध हिंदू जागरण मंच ने अपनी एक बैठक के दौरान किया। तेलियरगंज स्थित महावीर गंगाघाट में हुई बैठक के दौरान महानगर पदाधिकारी रमाशंकर शुक्ल, दिनेश प्रताप सिंह, दुर्गेश दुबे और अजय पंडित ने धर्मांतरण की घटनाओं सहित सभी देश विरोधी ताकतों का पुरजोर विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed