फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj violence: Hafiz of Kareli did brainwash, police engaged in investigation

prayagraj violence :  करेली के हाफिज ने किया था ब्रेनवाश, खोजबीन में जुटी पुलिस

Mon, 20 Jun 2022 04:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jun 2022 04:48 AM IST
सार

समुदाय विशेष का नाम लेकर लड़ाई लड़ने के लिए कहता था। कानपुर में हुए बवाल का हवाला देकर भी उकसाया था। कहा था कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार रहना। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल हाफिज घर छोड़कर गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Prayagraj violence: Hafiz of Kareli did brainwash, police engaged in investigation
Prayagraj News : अटाला बवाल मामले में पुलिस की ओर से जारी उपद्रवियों के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटाला में हुई हिंसा के मामले में पुलिस की ओर से की जा रही जांच-पड़ताल में बेहद अहम जानकारी सामने आई है। पता चला है कि बवाल के मुख्य किरदारों में शामिल अखलाक समेत भीड़ में शामिल कई अन्य उपद्रवियों को उकसाने का काम एक हाफिज ने किया था। वह करेली का ही रहने वाला है और अखलाक ने पूछताछ में उसका नाम कबूला है। फिलहाल पुलिस टीमें उसकी तलाश में लगा दी गई हैं।

विज्ञापन



पुलिस अफसरों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद अखलाक ने पूछताछ के दौरान कई अहम बातें बताईं। बताया कि  जुमे के दिन बवाल के लिए न सिर्फउसे बल्कि कई अन्य लोगों को मस्जिद के पास रहने वाले हाफिज ने उकसाया था। वह मस्जिद में काम करने के दौरान ही उसके संपर्क में आया था। करेली इलाके का ही रहने वाला हाफिज उसे अक्सर उकसाता था।

विज्ञापन

समुदाय विशेष का नाम लेकर लड़ाई लड़ने के लिए कहता था। कानपुर में हुए बवाल का हवाला देकर भी उकसाया था। कहा था कि अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार रहना। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि फिलहाल हाफिज घर छोड़कर गायब है। उसकी तलाश की जा रही है।


एसओजी को भी लगाया गया
पुलिस अफसरों ने बताया कि हाफिज की तलाश में स्थानीय पुलिस के साथ ही एसओजी को भी लगाया गया है। एसओजी की एक टीम ने देर रात करेली पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह गायब मिला। घरवाले भी उसके बारे में कुछ बता नहीं पाए। कहा कि वह कहां है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अफसरों ने बताया कि खुल्दाबाद पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। उधर एसओजी की टीमें करेली में अलग-अलग स्थानों पर देर रात तक उसकी तलाश में दबिश देती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed