फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Villagers and police clash over brutal murder of youth in Hanumanganj election clash

प्रयागराज : हनुमानगंज में घर के पीछे मिला आईटीआई छात्र का शव, हत्या की आशंका

Tue, 18 May 2021 01:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 May 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Villagers and police clash over brutal murder of youth in Hanumanganj election clash
Prayagraj News : अरुण कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : prayagraj
सरायइनायत थाना क्षेत्र के यरना गांव में रहने वाला आईटीआई का छात्र अरुण कुमार(19) संदिज्ध हाल में मृत मिला। उसका शव घर के पीछे स्थित बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया जिस पर प्रधान समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जिस पर विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। देर रात तक पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी।  
विज्ञापन

यरना गांव निवासी अरुण पुत्र राज नारायण भारतीय सोमवार रात घर के बरामदे में चारपाई पर सो रहा था।

सुबह परिजन उठे तो वह दिखाई नहीं दिया। खोजबीन शुरू हुई तो घर के पीछे स्थित बाग में वह मृत पड़ा मिला। शव के पास ही उसकी चप्पल पड़ी थी। घटना के वक्त मृतक का छोटा भाई कृष्ण कुमार ही मौजूद था जबकि अन्य परिजन सहसों में रिश्तेदार के निधन पर गए थे। की मौत होने पर वहां गए थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जांच पड़ताल में मृतक के दाहिने हाथ की कोहनी को छोडक़र कोई अन्य चोट का निशान नहीं मिला। तब तक परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी तक  शव नहीं उठाने दिया जाएगा। जानकारी पर सीओ फूलपुर राम सागर के साथ ही कई थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंच गई। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची। खोजी कुत्ता घटनास्थल के पास स्थित खेत तक गया जहां कुछ फसल दबी हुई हुई थी। उधर पुलिस के बहुत समझाने पर तकरीबन तीन घंटे बाद परिजन शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Villagers and police clash over brutal murder of youth in Hanumanganj election clash
Prayagraj News : हनुमानगंज में हत्या के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : prayagraj

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद और उलझा मामला

पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी लेकिन इसके आने के बाद मामला और उलझ गया। दरअसल पोस्टमार्टम के दौरान मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका जिसके बाद विसरा प्रिजर्व कर लिया गया। उधर परिजनों ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। लेकिन देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई थी।

बेटे की मौत से मां निर्मला का रो-रोकर बुरा हाल था। उधर इससे पहले पीएम के बाद भी परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी नहीं हुए। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आरोपियों को जेल भेजे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने और विसरा प्रिजर्व किए जाने की जानकारी दी तब वह अंतिम संस्कार के लिए गए। 

परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कुछ स्पष्ट नहीं है। मृतक के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। अभी कुछ स्पष्ट कह पाना मुश्किल है। -धवल जायसवाल, एसपी गंगापार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed