फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Vande now special arrangement for the security of India

प्रयागराजः वंदे भारत की सुरक्षा के लिए अब विशेष व्यवस्था

Tue, 26 Mar 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Vande now special arrangement for the security of India
वंदे भारत एक्सप्रेस
हाल के दिनों में सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘वंदे भारत’ पर पथराव की कई घटनाएं सामने आने के बाद अब इसकी सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। एसपी जीआरपी ने कहाहै कि ‘वंदे भारत’ की सुरक्षा के लिए जीआरपी के साथ ही आरपीएफ, सिविल पुलिस व रेलकर्मियों की एक संयुक्त टीम बनाकर पेट्रोलिंग की जाएगी। 
विज्ञापन


एसपी हिमांशु कुमार सोमवार को जीआरपी लाइन में आयोजित बैठक में मातहतों को संबोधित कर रहे थे। इसमें सभी सीओ के साथ ही वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, फतेहपुर, कानपुर व अन्य अफसर शामिल रहे। इस दौरान उन्होंने ‘वंदे भारत’ ट्रेन पर हाल के कुछ दिनों में सामने आई पथराव की घटनाओं को लेकर सभी प्रभारियों को सचेत किया। कहा कि ट्रेन के लिए अतरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए। इसके लिए जीआरपी के साथ ही आरपीएफ व सिविल पुलिस के अलावा ट्रैक की सुरक्षा से जुड़े रेलकर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


इसके अलावा कहा कि सोशल मीडिया पर आई शिकायतों को गंभीरता से लेकर उसका तत्काल निस्तारण कर कंट्रोल को अवगत कराएं। पेंडिंग विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, कुर्की की कार्रवाईें, गैंगस्टर के अभियुक्तों की संपत्ति अटैच करने, चिह्नित अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने आदि के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed