फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Upset over not receiving his dues, an elderly man shot himself with his licensed gun.

Prayagraj : बकाया रुपये न मिलने से परेशान वृद्ध ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

Thu, 23 Apr 2026 08:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 08:43 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीमेंट की पाइप बनाने वाली कंपनी के अंदर एक वृद्ध ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। वह बीते कई वर्षों से बकाया लाखों रुपये लेने के लिए पत्नी के साथ गया था। 

विज्ञापन
Prayagraj: Upset over not receiving his dues, an elderly man shot himself with his licensed gun.
घटना के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र स्थित सीमेंट की पाइप बनाने वाली कंपनी के अंदर एक वृद्ध ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। वह बीते कई वर्षों से बकाया लाखों रुपये लेने के लिए पत्नी के साथ गया था। सूचना पाकर पुलिस के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ देर में एसीपी करछना के साथ फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। पुलिस ने लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है। वहीं आक्रोशित लोगों ने कंपनी में तोड़फोड का प्रयास किया।

विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार, नेवादा समोगर में हर्षित अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल की कृष्ण श्री कंकरीट उद्योग कंपनी है। इसमें लवायन खुर्द चटकहना निवासी 67 वर्षीय रमेश मिश्र ने गिट्टी व बालू की सप्लाई की थी। उसका कंपनी पर लाखों रुपये बकाया था। बृहस्पतिवार को उन्हें बकाया पैसा देने के लिए कंपनी में बुलाया गया था।

विज्ञापन

वह अपनी पत्नी शकुंतला के साथ गांव के ही प्रमोद मिश्रा के साथ ई-रिक्शा से वहां पहुंचे थे। शकुंतला देवी कंपनी के बाहर रोड पर ही बैठी थी और वे अकेले अंदर चले गए। वहां कोई भी जिम्मेदार नहीं मिला। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई तो पत्नी शकुंतला देवी व प्रमोद भाग कर कंपनी के गेट पर पहुंचे। देखा के रमेश खून से लथपथ थे और पास में लाइसेंसी बंदूक पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कमलेश पटेल व फाॅरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के समीप से लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया। आक्रोशित लोगों को देखकर उन्हें समझाते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार वालों ने बताया कि कंपनी प्रबंधक से पैसे का लेनदेन था। बीते कई वर्षों से लाखों रुपये बकाया था, जिससे वे काफी परेशान रहते थे। मृतक के एक बेटा व दो बेटी है। एसओ औद्योगिक क्षेत्र कमलेश पटेल ने बताया कि बकाया पैसे को लेकर मृतक परेशान चल रहा था। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed