{"_id":"5eb1cb198ebc3e90743f2eac","slug":"prayagraj-update-news-the-wife-of-the-engineer-said-can-t-believe-they-are-no-more","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियर की पत्नी बोलीं, विश्वास नहीं हो रहा कि अब वे नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियर की पत्नी बोलीं, विश्वास नहीं हो रहा कि अब वे नहीं हैं
Wed, 06 May 2020 01:53 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 06 May 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
विश्वास ही नहीं हो रहा है कि अब वे हमारे साथ नहीं है। अभी तो सेब खाया था और बातें भी की लेकिन अचानक सबकुछ खत्म...। कुछ लोग आए और उन्हें ढककर लेते ...। ठीक से देखने भी नहीं दिया। विरेंद्र सिंह के निधन से टूट चुकीं पत्नी ये बातें कहते हुए फफक पड़ती हैं। लड़खड़ाते जुबान में वह सिर्फ यह कह पाती हैं कि इतनी तबीयत नहीं खराब थी, परिवार में तीन और लोगों के पॉजिटिव होने की जानकारी के बाद चिंतित हो गए थे और ...।
विरेंद्र सिंह की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हैं और एसआरएन में ही भर्ती हैं। पति के निधन से वह सदमे में हैं। मुश्किल की इस घड़ी में वह अकेले हैं, परिवार का कोई सदस्य भी उनके साथ नहीं है। मोबाइल पर अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि तबीयत खराब थी लेकिन सामान्य तरीके से बातचीत कर रहे थे। रात में खाया भी। उन्होंने घर वालों से बात भी की लेकिन घर में तीन और लोगों के बीमार होने की सूचना से वह निराश हो गए। उनका कहना था कि सबकुछ अचानक...। मेरे सामने ही लोग उन्हें उठा ले गए। मैं कहती रही... लेकिन...। इस बातचीत के दौरान उनका रो रोककर बुरा हाल था और कोई भी बात पूरी तरह से नहीं कह पा रहीं थीं।