फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Unruly Innova IAS officer who entered the cowshed turned out to be

प्रयागराज : गोशाला में घुसने वाली अनियंत्रित इनोवा आईएएस अफसर की निकली

Fri, 06 May 2022 01:49 AM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 May 2022 01:49 AM IST
सार

अनियंत्रित इनोवा कार से गोवंशों के आश्रय स्थल को क्षति पहुंचाने और गोवंशों को घायल करने का मामला दो आला अफसरों के गले की फांस बन सकता है। शिकायत के बाद इस मामले की जांच के लिए गोवंश आश्रय स्थल संचालक धर्मेंद्र स्वामी को 11 मई को जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Unruly Innova IAS officer who entered the cowshed turned out to be
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन महीने पहले अरैल के गोवंश आश्रय स्थल में अनियंत्रित होकर घुसी इनोवा कार जिले में तैनात एक आईएएस अफसर की बताई जा रही है। इस हादसे में गोवंशों का आश्रय स्थल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कार की चपेट में आने से घायल दो गोवंशों की इलाज के अभाव में मौत हो गई थी। गोशाला संचालक धर्मेद्र स्वामी की ओर से सीएम योगी आदित्यनाथ और डीएम संजय खत्री से शिकायत के बाद इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन



अनियंत्रित इनोवा कार से गोवंशों के आश्रय स्थल को क्षति पहुंचाने और गोवंशों को घायल करने का मामला दो आला अफसरों के गले की फांस बन सकता है। शिकायत के बाद इस मामले की जांच के लिए गोवंश आश्रय स्थल संचालक धर्मेंद्र स्वामी को 11 मई को जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन



यमुना पुल फूलमंडी से लगे अरैल मोड़ पर सात फरवरी की भोर में यह हादसा हुआ था। धर्मेंद्र स्वामी ने डीएम के अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में कहा है कि अनियंत्रित होकर आश्रय स्थल में घुसी इनोवा कार क्रमांक संख्या- यूपी 70 ईके 5999 को भोर में ही पुलिस क्रेन से उठाकर ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनोवा के धक्के से नाद, बाड़ा, हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गया

उस इनोवा कार के धक्के से बाड़ा, नाद और हैंडपंप क्षतिग्रस्त होकर नष्ट हो गया। इस हादसे में एक गोवंश के पैर की हड्डी टूट गई दूसरा घायल हो गया। समुचित उपचार के अभाव में दोनों गोवंशों की मौत हो गई। शिकायत में कहा गया है कि बाद में पता चला कि वह इनोवा कार एक आईएएस अफसर की थी। उस कार में आईएएस अफसर के अलावा एक पीसीएस अधिकारी भी सवार थे। टक्कर के दौरान कार के कई पार्ट टूटकर आश्रय स्थल पर ही गिर गए थे।


हादसे की जानकारी के बाद पुलिस जब वहां पहुंची और पता चला कि इनोवा कार अफसर की है, तब आनन-फानन में उसे क्रेन से उठवाकर मरम्मत के लिए ले जाया गया। जबकि, दूसरी सरकारी इनोवा कार मंगाकर दोनों अफसरों को वहां से रवाना किया गया। इनोवा कार की वीडियोग्राफी कराए जाने की भी बात कही गई है। धर्मेंद्र स्वामी का कहना है कि उन्होंने अफसरों से क्षतिग्रस्त आश्रय स्थल की मरम्मत के लिए भी कई बार गुहार लगाई, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई।


गोवंश आश्रय स्थल में इनोवा कार घुसने के मामले में जांच कमेटी किसकी ओर से गठित की गई है, अभी वह इस पर कुछ कह नहीं सकते। इस मामले का वह पता करेंगे कि कब और कैसे हादसा हुआ था। इसकी जांच की जाएगी, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। - संजय कुमार खत्री, जिलाधिकारी- प्रयागराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed