{"_id":"6187b6763e87c279984e5519","slug":"prayagraj-uncontrolled-tempo-collided-with-truck-nine-pilgrims-injured-condition-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बाइस सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसा बेकाबू टेंपो, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बाइस सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक में घुसा बेकाबू टेंपो, एक की मौत, सात घायल
Sun, 07 Nov 2021 08:34 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : इरादतगंज में ट्रक की टक्कर से टेंपो के परखचे उड़ गए।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के इरादतगंज बाजार के पास रविवार शाम को गलत दिशा से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी टेंपो सड़क किनारे ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो में बैठी सवारियां यम द्वितीया का मेला देखकर लौट रही थीं।
रविवार शाम पांच बजे यम द्वितीया मेले से सवारी भरी एक टेंपो शहर की ओर आ रही था। जैसे ही वह इरादतगंज बाजार के पास पहुंचा था कि सामने से गलत दिशा से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में टेंपो चालक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। रफ्तार तेज होने के कारण टेंपो का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे लोग फंस गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक कुलदीप को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में शौर्य त्रिपाठी, दिव्यांशु त्रिपाठी, निवासी इछौटा लालापुर, राजू निवासी शक्ति चौरा, शकुंतला देवी, अंशु पांडे, अंशिका पांडे, निवासी बसहारा थाना लालापुर, अनीता पत्नी सूरज निवासी बांकीपुर, रौनक पुत्र सूरज आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक रवि पुत्र रामकरण निवासी चितौरी थाना लालापुर भी गंभीर रूप से घायल है।