फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two youths lost in road accidents

प्रयागराजः सडक़ हादसों में गई दो युवकों की जान

Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Two youths lost in road accidents
Prayagraj: Two youths lost in road accidents
सडक़ हादसों में गई दो युवकों की जान
विज्ञापन

नैनी व औद्योगिक क्षेत्र में हुई दुर्घटनाएं, दोनों परिवारों में मातम
नैनी (संवाद)। दो अलग-अलग सडक़ दुर्घटनाओं में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों लाशों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। नैनी के महेवा निवासी विशाल कुमार निषाद (18) पुत्र सालिग राम निषाद दो भाइयों एवं एक बहन में बड़ा था। वह नाविक का काम करता था। मां मंजू देवी के मुताबिक शनिवार को वह अपने पड़ोस के दो लडक़ों लाला (18) व गुड्डू (16) के साथ शरह गया था। रात में करीब आठ बजे वह तीनों एक ही बाइक से वापस घर लौट रहे थे। नए पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके साथ लाला व गुड्डृ को भी चोटे आईं लेकिन वह दोनों मौके से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल विशाल को पुलिस लाद फांदकर एसआरएन अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। इसी क्रम में औद्योगिक क्षेत्र के मुंगारी गांव निवासी विनोद कुमार विश्वकर्मा (29) पुत्र गौरीशंकर बाइक से शहर गया था। शनिवार रात में वह बाइक से शहर से घर की ओर जा रहा था। डेज मेडिकल के पास दो बाइकों की भिड़ंत में विनोद कुमार विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी पत्नी संगीता व पांच पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
....................................................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed