{"_id":"5caba65cbdec22144002f445","slug":"prayagraj-two-youths-aboard-biker-dies-due-to-trailer-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः ट्रेलर की चपेट मेें आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः ट्रेलर की चपेट मेें आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
Tue, 09 Apr 2019 01:22 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
नवाबगंज में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर रविवार की रात ट्रेलर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि, तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। तीनों एक ही बाइक से कहीं जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना हण्ड़िया मारवरा गांव निवासी अरविंद सिंह (30) पुत्र अमृत लाल अपनी बहन के घर नवाबगंज में तैयापुर गांव गया था। बताया जाता है कि रविवार देर रात अरविंद किसी काम से बाइक से निकला। उसके साथ दोस्त पवन पटेल निवासी नारेपार मजरा बुदौना थाना नवाबगंज तथा कन्हैया लाल पटेल (40) पुत्र राम अभिलाष भी थे। बाइक से तीनों कौड़िहार की तरफ निकले थे। वह जैसे लखनऊ हाईवे पर अपना ढाबा के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए।
बाइक सवार अरविंद, कन्हैया तथा पवन सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते अरविंद और कन्हैया की मौत हो गई। पवन की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। पुलिस दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, परिजनों में कोहराम मचा था। अरविंद और कन्हैया के घर वाले दिन भर पोस्टमार्टम हाउस में रोते रहे। घटना के बाद ट्रेलर चालक भाग निकला था। पुलिस ने अरविंद सिंह के भाई चंदन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।