फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Two dead bodies came out again due to cutting in the Ganges, Municipal Corporation conducted the last rites

प्रयागराज : गंगा में कटान से दो शव फिर निकले, नगर निगम ने कराया अंतिम संस्कार

Sun, 13 Jun 2021 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 13 Jun 2021 09:06 PM IST
सार

  • नगर निगम ने कर्मकांड और श्राद्ध के साथ कराया लावारिस शवों का अंतिम संस्कार
  • कटान से निकले अब तक 13 शवों की फाफामऊ घाट पर जलाई जा चुकी हैं चिताएं

विज्ञापन
Prayagraj: Two dead bodies came out again due to cutting in the Ganges, Municipal Corporation conducted the last rites
prayagraj news : गंगा में फिर दो शव मिले। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बारिश होने के साथ ही एक बार फिर गंगा की रेती में कटान शुरू हो गई है। रविवार को फाफामऊ घाट पर कटान के बाद रेती में दबे कोरोना काल के दो और शव बाहर आ गए। शवों को जानवर न नोचने पाएं, इसलिए नगर निगम ने उनको छनवा कर अंतिम संस्कार करवाया। इसी के साथ अब तक कुल 13 शवों का अंतिम संस्कार कराया जा चुका हैै। गंगा में कटान से रेत में दफन शवों को लेकर चिंता बढ़ गई है। जहां कटान हो रही है, उससे महज एक फीट की दूरी पर 10 से अधिक शव रेती में दफनाए गए हैं। कटान बढ़ने पर उन शवों के बी बाहर आने की आशंका हैै। 

विज्ञापन

Prayagraj: Two dead bodies came out again due to cutting in the Ganges, Municipal Corporation conducted the last rites
prayagraj news : गंगा में मिले शव का अंतिम संस्कार करते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : prayagraj

गंगा के तटों पर कटान शुरू होने से कोरोना काल में रेत में दफनाए गए शव एक-एक कर बाहर आने लगे हैं। रविवार को फाफामऊ घाट पर रेती में दफनाए गए दो शव कटान की वजह से बाहर आ गए। निगरानी समिति के सदस्यों ने शवों के बाहर आने के बाद नगर निगम के अफसरों को इसकी जानकारी दी। शवों के बाहर आने की जानकारी मिली तो जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह तत्काल टीम के साथ फाफामऊ घाट पहुंच गए। इसके बाद उन दोनों शवों को मजदूरों की मदद से बाहर निकलवाया गया। जोनल अधिकारी ने कफन के तौर पर रामनामी के साथ ही अंतिम संस्कार के लिए अन्य सामग्री भी मंगाई। चिताएं सजवाने के बाद श्राद्ध और कर्मकांड भी कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Two dead bodies came out again due to cutting in the Ganges, Municipal Corporation conducted the last rites
prayagraj news : गंगा में फिर दो शव मिले। - फोटो : prayagraj
इस दौरान चंदन की लकड़ी और घी चिताओं पर अर्पित करने के बाद उन्होंने बारी-बारी से दोनों शवों को मुखाग्नि दी। बारिश होने के बाद जहां गंगा में एक बार फिर प्रवाह तेज हो गया है, वहीं कटान भी शुरू हो गई है। 10 दिनों में अब तक करीब 12फीट से अधिक गंगा का किनारा कटान में विलीन हो चुका है। कटान से रेत में दफन शवों के अंगों के दिखने के बाद घाट और आसपास के इलाकों में लोग सकते में हैं। हालांकि बारिश होने सेे कटान शुरू होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने फाफामऊ घाट पर निगरानी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि जिस तरह सेे कटा हो रही है, उससे जल्द ही रेत में दबे और भी शव बाहर आ सकते हैं।

कटान बढ़ने पर और भी शव बाहर आने की आशंका है। इसलिए कि जहां गंगा का किनारा कट रहा हैै, वहां सेे सिर्फ एक पीट की दूरी पर ही कई शव दफनाए हुए नजर आ रहे हैं। कटान की वजह से रेत से बाहर आ रहे शव गंगा में न बहने पाएं और चील, कौए न नोचने पाएं, इसके लिए लगातार सख्त निगरानी की जा रही है। ऐसे शवों का विधिवत अंतिम संस्कार कराया जाएगा। -नीरज कुमार सिंह, जोनल अधिकारी-फाफामऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed