फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Treatment stalled at Triveni Hospital after assault on health department employees at Magh Mela

प्रयागराज: माघ मेले में स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट के बाद त्रिवेणी अस्पताल में इलाज ठप

Sat, 14 Jan 2023 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jan 2023 08:17 PM IST
सार

माघ मेले में ड्यूटी पर जा रहे हैं स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों के साथ एसडीएम के अर्दली और अन्य कर्मचारियों के द्वारा मारपीट के बाद त्रिवेणी अस्पताल संगम के कर्मचारियों ने इलाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Treatment stalled at Triveni Hospital after assault on health department employees at Magh Mela
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मकर संक्रांति पर माघ मेले में स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई पर जमकर हंगामा हुआ। एंबुलेंस ड्राइवर के दांत टूट गए, जबकि फार्मासिस्ट के कपड़े फट गए। आरोप है कि  एसडीएम की मौजूदगी में उनके अर्दली ने मारपीट की। आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मियों ने काम ठप करते हुए मेला अस्पताल का गेट बंद कर दिया। इस दौरान मरीजों की फजीहत हुई। 

विज्ञापन


घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई। त्रिवेणी अस्पताल में तैनात तीन डॉक्टर व दो फार्मासिस्ट ड्यूटी के लिए वीवीआईपी घाट पर जा रहे थे। वह आरती घाट के सामने पहुंचे थे कि वहां तैनात एक एसडीएम ने गाड़ी रोक ली। फार्मासिस्ट धमेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने बताया कि वह और उनके साथी ड्यूटी पर जा रहे हैं, इसके बावजूद उनकी गाड़ी नहीं जाने दी गई। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



आरोप है कि उन्होंने एसडीएम से बात करनी चाही तो उनके अर्दली ने गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध पर ड्राइवर राजेंद्र कुमार को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करते हुए उसका भी एप्रन फाड़ दिया। गाड़ी में बैठे डॉक्टरों से भी अभद्रता की। इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी आ गए। 

पिटाई में ड्राइवर के दांत टूट गए। जानकारी होने पर साथी कर्मचारी भड़क गए और काम ठप कर बाहर चले आए। इसके बाद मेला क्षेत्र में स्थित अन्य अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं ठप कर दी गईं। 
 

Treatment stalled at Triveni Hospital after assault on health department employees at Magh Mela
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

आक्रोशित स्वास्थ्यकर्मी मेला क्षेत्र में ही स्थित कार्यालय में पहुंचे और सीएमओ से शिकायत की। सीएमओ के आश्वासन के बाद भी वह काम शुरू करने पर राजी नहीं हुए। इसके बाद मेलाधिकारी व अन्य अफसर दोपहर तीन बजे के करीब पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर कर्मचारी काम पर लौटने को तैयार हुए। 

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एसके सिंह ने दावा किया कि मेलाधिकारी के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल कर दी गईं। उधर, मेलाधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि एसडीएम आशुतोष राय को सेक्टर की जिम्मेदारी से हटाकर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

Treatment stalled at Triveni Hospital after assault on health department employees at Magh Mela
Prayagraj News : स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद त्रिवेणी चिकित्सालय में काम ठप कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।

स्वास्थ्य सुविधाएं ठप होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मरीजों को अस्पताल के बाहर से ही लौटा दिया गया। कुछ मरीज ऐसे भी रहे जिन्हें एंबुलेंस से लाया गया था, लेकिन घटना की जानकारी के बाद ही एंबुलेंस से उतारकर चालक व अन्यकर्मी भी प्रदर्शन में शामिल हो गए। 

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के आक्रोश को देखते हुए विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्हें काफी मनाने की कोशिश की गई। मेलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed