{"_id":"5c742f54bdec2273a03268b0","slug":"prayagraj-training-of-drivers-starts-for-world-record-shuttle-buses-will-be-built-8-kms-long-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: वर्ल्ड रिकार्ड के लिए ड्राइवरों की ट्रेनिंग शुरू, शटल बसों की बनेगी आठ किमी लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: वर्ल्ड रिकार्ड के लिए ड्राइवरों की ट्रेनिंग शुरू, शटल बसों की बनेगी आठ किमी लंबी लाइन
Mon, 25 Feb 2019 11:39 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले के बीच रोडवेज ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सबकुछ सही रहा तो 28 फरवरी की सुबह यूपी रोडवेज की उपलब्धि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो जाएगी। रोडवेज द्वारा बृहस्पतिवार 28 फरवरी को नवाबगंज सहसों फोरलेन हाईवे पर 500 शटल बसों का एक साथ संचालन किया जाएगा। यह देखने के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के अफसरों को भी आमंत्रित किया है। इसके लिए शटल के ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
दरअसल, इस बार कुंभ मेले के सभी स्नान पर्वों पर रोडवेज की शटल बस सेवा से लाखों श्रद्धालुओं ने सफर किया। भगवा रंग में रंगी इन 500 बसों को रोडवेज एक ही रूट पर 28 फरवरी की सुबह चलाएगा। इसके लिए नवाबगंज सहसों फोरलेन हाईवे की एक लेन 27 फरवरी की रात बंद रहेगी। इस दौरान सभी 500 बसों को कतारबद्ध यहां खड़ा किया जाएगा। आठ किलोमीटर के एरिया में ये बसें एक के पीछे एक खड़ी होंगी। गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड के पर्यवेक्षक भी इसे देखने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान ये बसें 3.2 किलोमीटर की दूरी एक साथ तय करेंगी।
विज्ञापन
हर एक बस में दस-दस मीटर का अंतराल रहेगा, जबकि जब वे खड़ी होंगी तो उनके बीच का अंतराल पांच-पांच मीटर का रहेगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक संभवत: यह विश्व में पहला मौका होगा जब 500 बसें एक साथ कतारबद्ध खड़ी होंगी और उसके बाद एक ही रूट पर चलेंगी। कुंभ मेला प्रशासन ने ही गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम को आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष आयोजन के लिए ड्राइवरों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन