{"_id":"5c2396d4bdec22569e113418","slug":"prayagraj-top-three-in-giving-pradhan-mantri-ujjwala-yojana-connection","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उज्ज्वला कनेक्शन देने में प्रयागराज टॉप थ्री में शामिल, कुंभ में 23 एजेंसियां करेंगी वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उज्ज्वला कनेक्शन देने में प्रयागराज टॉप थ्री में शामिल, कुंभ में 23 एजेंसियां करेंगी वितरण
Wed, 26 Dec 2018 08:30 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 26 Dec 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सबसे ज्यादा लाभार्थी जुटाने के मामले में प्रयागराज प्रदेश के टॉप थ्री शहरों में शामिल हो गया है। यहां 2.97 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। इस मामले में सीतापुर जिला सूबे में पहले स्थान पर है। यहां कुल लाभार्थियों की संख्या 3.89 लाख है, जबकि दूसरे स्थान पर लखीमपुर खीरी जिला है। यहां 3.32 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दिया गया है। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करें तो सूबे में वह 48वें पायदान पर है। यहां 1.03 लाख लोगों को इस योजना का लाभ मिल चुका है।
विज्ञापन
प्रदेश भर के आंकड़ों पर गौर करें तो यूपी में 99.06 लाख उपभोक्ताओं को उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन मिला है। सीतापुर जहां प्रदेश में पहले स्थान पर है तो वहीं दिल्ली से सटा गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) इस पायदान में सबसे नीचे हैं। यहां 23770 लोगों को ही इस योजना का लाभ अब तक मिल चुका है। बुधवार को उज्ज्वला योजना की डिस्ट्रिक्ट नोडल अफसर अलका सिंह ने बताया कि पिछले साढ़े चार वर्ष के दौरान पीएमयूवाई के तहत 5.86 करोड़ कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। पहले यह लक्ष्य पांच करोड़ का था। लक्ष्य से ज्यादा कनेक्शन अब तक देश भर में बांटे गए हैं।
विज्ञापन
अब मार्च 2020 तक आठ करोड़ कनेक्शन बांटे जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक मई 2016 को जब उज्ज्वला योजना की शुरूआत हुई तब प्रयागराज में एलपीजी कवरेज 64 प्रतिशत था जो अब बढ़कर 99 प्रतिशत हो गया है। शुरूआत में सामाजिक एवं आर्थिक आधार पर लोगों को यह कनेक्शन वितरित किए गए, अब पीएम ने सभी गरीबों को इसका लाभ देने को कहा है। प्रयागराज में 297625 उज्ज्वला कनेक्शन बांटे गए। इसमें एससी/एसटी लाभार्थियों की संख्या 92 हजार रही।
विज्ञापन
Trending Videos
उज्ज्वला कनेक्शन देने में प्रदेश के प्रमुख जिलों की स्थिति
जिला का नाम कुल कनेक्शन स्थान
सीतापुर 389022 01
लखीमपुर-खीरी 332361 02
प्रयागराज 297625 03
बरेली 216055 07
गोरखपुर 197681 11
मुरादाबाद 150720 21
प्रतापगढ़ 149453 23
लखनऊ 140969 27
अलीगढ़ 126467 35
आगरा 118711 39
झांसी 116493 41
कौशांबी 112159 44
वाराणसी 103319 48
मेरठ 102648 50
कानपुर 101729 51
कुंभ मेला में 23 एजेंसियों से एलपीजी का होगा वितरण
कुंभ मेले के मद्देनजर आईओसी, बीपीसी और एचपीसी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मेला क्षेत्र में कुल 23 गैस एजेंसियां अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पांच, 14 एवं 19 किग्रा के सिलेंडर मुहैया कराए जाएंगे। शीघ्र ही गैस एजेंसियां अपने कार्यालय मेला क्षेत्र में खोल लेंगी।
सीतापुर 389022 01
लखीमपुर-खीरी 332361 02
प्रयागराज 297625 03
बरेली 216055 07
गोरखपुर 197681 11
मुरादाबाद 150720 21
प्रतापगढ़ 149453 23
लखनऊ 140969 27
अलीगढ़ 126467 35
आगरा 118711 39
झांसी 116493 41
कौशांबी 112159 44
वाराणसी 103319 48
मेरठ 102648 50
कानपुर 101729 51
कुंभ मेला में 23 एजेंसियों से एलपीजी का होगा वितरण
कुंभ मेले के मद्देनजर आईओसी, बीपीसी और एचपीसी ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। मेला क्षेत्र में कुल 23 गैस एजेंसियां अपनी सेवाएं देंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पांच, 14 एवं 19 किग्रा के सिलेंडर मुहैया कराए जाएंगे। शीघ्र ही गैस एजेंसियां अपने कार्यालय मेला क्षेत्र में खोल लेंगी।