फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj to Pune Flight

प्रयागराज से पुणे की फ्लाइट पर वायुसेना का अड़ंगा

Fri, 06 Dec 2019 06:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj to Pune Flight
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रू जेट ने इंदौर की हवाई उड़ान को राजी, सरकार दे सब्सिडी तो फ्लाइट हो शुरू
विज्ञापन

प्रयागराज की तरह पुणे एयरपोर्ट में भी फ्लाइट संचालन के लिए वायुसेना से लेनी होती है अनुमति


प्रयागराज। प्रयागराज से पुणे की सीधी फ्लाइट पर वायुसेना का अड़ंगा लग गया है। विमानन कंपनी इंडिगो प्रयागराज से पुणे के बीच फ्लाइट चलाने को राजी है लेकिन वायुसेना पुणे द्वारा अनुमति न दिए जाने से इस फ्लाइट का संचालन शुरू नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं विमानन कंपनी ट्रू जेट ने भी प्रयागराज से इंदौर के बीच फ्लाइट चलाने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि जो उड़ान योजना के तहत सरकार द्वारा जो सब्सिडी जेट एयरवेज को दी जा रही थी, वही उसे दी जाए। इसके बाद ही इंदौर के लिए फ्लाइट का संचालन शुरू होगा।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ‘उड़ान’ योजना के तहत विमानन कंपनी इंडिगो को प्रयागराज से कोलकाता, मुंबई, रायपुर, भुवनेश्वर, भोपाल, देहरादून, गोरखपुर, पुणे, बंगलूरू और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करनी थी। कुंभ के पूर्व ही इन सभी शहरों की फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक कंपनी कोलकाता, मुंबई, रायपुर और बंगलूरू की ही उड़ान योजना के तहत फ्लाइट शुरू कर सकी है। दिल्ली की फ्लाइट इस योजना में शामिल नहीं है। पिछले कुछ समय से इंडिगो प्रयागराज से पुणे के बीच फ्लाइट चलाने की तैयारी कर रही है लेकिन पुणे में वायु सेना इसकी अनुमति नहीं दे रही है। दरअसल प्रयागराज एयरपोर्ट की तर्ज पर पुणे में भी फ्लाइट संचालन के लिए वायु सेना से अनुमति लेनी होती है। सूत्रों के मुताबिक पुणे में तमाम शहरों के लिए फ्लाइट संचालित होने की वजह से वहां वायु सेना और किसी नई सेवा के लिए अनुमति नहीं दे रही है। जबकि इंडिगो का प्रबंधन पुणे से प्रयागराज के लिए हवाई सेवा को तैयार है।
विज्ञापन



जेट एयरवेज की तरह मिले सब्सिडी तो इंदौर की शुरू हो जाएगी उड़ान
 प्रयागराज से नागपुर और इंदौर की हवाई सेवा अप्रैल 2019 से ही बंद चल रही है। दरअसल यह सेवा जेट एयरवेज द्वारा दी जा रही थी, लेकिन कंपनी द्वारा उड़ान बंद कर लेने के बाद इन दोनों शहरों के लिए अब तक हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकी है। इस बीच विमानन कंपनी ट्रू जेट ने इंदौर से प्रयागराज के बीच हवाई सेवा शुरू करवाने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि कंपनी की ओर से एयरपोर्ट प्रबंधन से कहा गया है कि अगर उसे जेट एयरवेज की तरह उड़ान योजना की सब्सिडी सरकार दे तो वह इंदौर के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उड्डयन मंत्रालय करे हस्तक्षेप तो बन जाए बात
पुणे और इंदौर के लिए सीधी हवाई सेवा के अगर उड्डयन मंत्रालय पहल करें तो इन दोनों शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो सकती है। सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी प्रयागराज से ही है। एयरपोर्ट प्रबंधन भी चाहता है कि उड्डयन मंत्री इस संबंध में कोई पहल करें ताकि पुणे और इंदौर की सीधी फ्लाइट शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed