{"_id":"61a9016749e56d492a6bfe77","slug":"prayagraj-this-time-the-timetable-of-moving-railway-will-be-seen-in-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माघ मेला में दिखेगी इस बार चलती फिरती रेलवे की समय सारिणी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माघ मेला में दिखेगी इस बार चलती फिरती रेलवे की समय सारिणी
Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले वर्ष की शुरुआत में लगने वाले माघ मेले के दौरान शहर में लोगों को रेलवे की चलती फिरती समय सारिणी दिखेगी। इस समय सारिणी में प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज संगम से संचालित ट्रेनों के आगमन प्रस्थान की जानकारी यात्रियों को दी जाएगी। रेलवे की समय सारिणी का प्रदर्शन पहली बार जिला प्रशासन द्वारा संचालित मोबाइल वैन के माध्यम से होगा। इतना ही नहीं शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी प्रयागराज जंक्शन स्थित कंट्रोल टावर पर लाइव होगी।
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में बृहस्पतिवार को माघ मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर डीआरएम मोहित चंद्रा और जिलाधिकारी संजय खत्री अपनी-अपनी टीम के साथ आमने सामने बैठे। इस दौरान मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में एडीआरएम अजीत कुमार सिंह ने पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रयागराज मंडल द्वारा की जाने वाली तैयारियों के बारे में बताया। कहा कि मेला अवधि में स्पेशल ट्रेनों का संचालन प्रमुख स्नान पर्व के दौरान होगा। साथ ही क्राउड मैनेजमेंट के लिए रूट वार यात्री आश्रय स्थल के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
जंक्शन पर वर्तमान समय कुल चार आश्रय स्थल हैं। इन आश्रय स्थल पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। बताया कि मेला क्षेत्र में हर वर्ष की तरह इस बार भी रेलवे का शिविर यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध रहेगा। वहां से रेल आरक्षण आदि की भी व्यवस्था रहेगी। यात्रियों को एनाउंसमेंट के जरिये यह भी बताया जाएगा कि किस स्टेशन से कौन सी ट्रेन उन्हें उपलब्ध होगी। इस दौरान शहर भर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ज्यादा से ज्यादा साइनेज लगाने की भी चर्चा हुई। बताया गया कि मुख्य स्नान पर्व के दौरान जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस दौरान इंट्री सिटी साइड से ही होगी।
विज्ञापन