{"_id":"61ba3607b059123c996a95e8","slug":"prayagraj-theft-by-breaking-the-atm-machine-of-canara-bank-the-actions-of-youths-wearing-masks-captured-in-cctv","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : केनरा बैंक की एटीएम मशीन तोड़कर चोरी, मास्क पहने युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : केनरा बैंक की एटीएम मशीन तोड़कर चोरी, मास्क पहने युवकों की हरकत सीसीटीवी में कैद
Thu, 16 Dec 2021 12:07 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:07 AM IST
सार
करेली के जीटीबी नगर में केनरा बैंक की शाखा में एटीएम बूथ है। 12 दिसंबर की शाम एटीएम तोड़कर साढ़े आठ हजार उड़ा दिए गए। सीसीटीवी में दिखा कि दो युवक एटीएम बूथ पर पहुंचे। एक युवक बाहर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करेली के जीटीबी नगर में केनरा बैंक की एटीएम मशीन तोड़कर दो युवकों ने साढ़े आठ हजार रुपये उड़ा दिए। युवक जब मशीन खोल नहीं पाए तो उन्होंने मशीन का शटर तोड़ दिया था। सोमवार को जब बैंककर्मी सर्विस के लिए पहुंचे तो चोरी का पता चला। युवकों की पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। बैंक मैनेजर ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
करेली के जीटीबी नगर में केनरा बैंक की शाखा में एटीएम बूथ है। 12 दिसंबर की शाम एटीएम तोड़कर साढ़े आठ हजार उड़ा दिए गए। सीसीटीवी में दिखा कि दो युवक एटीएम बूथ पर पहुंचे। एक युवक बाहर खड़ा हो गया। मास्क पहने दूसरा युवक अंदर एटीएम मशीन को स्क्रू ड्राइवर से खोलने का प्रयास करने लगा। एक स्केल की मदद से उसने कुछ रुपये निकाले। और रुपये जब नहीं निकलने तो उसने एटीएम मशीन का शटर तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद वह पैसे नहीं निकाल पाया। सोमवार की सुबह जब कर्मचारी मशीन की सर्विसिंग के लिए पहुंचे तो शटर टूटा हुआ था। अंदर प्लास्टिक का एक स्केल पड़ा था। इसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। एटीएम के कैश को टेली किया गया। उसमें साढ़े आठ हजार रुपये कम थे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखी गई। फुटेज में दिखा कि दोनों लड़के करीब आठ मिनट तक ही एटीएम बूथ पर रहे। इसके बाद चले गए।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर बृजेश उपाध्याय ने करेली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ करेली ने बताया कि एक युवक का चेहरा दिख रहा है। हुलिए के आधार पर दोनों युवकों की खोजबीन की जा रही है। शक के आधार पर कुछ लड़कों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।