फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Murder of young man went to meet girl dead body found in well girl and her brothers accused of murder

प्रयागराज: युवती से मिलने गए युवक की हत्या, कुएं में मिला शव, लड़की और उसके भाइयों पर हत्या का आरोप, हिरासत में

Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jul 2021 11:31 PM IST
सार

उतरांव के चिथौली गांव का मुकेश कुमार (20) बैरहना में अपने भाई सुरेश कुमार के साथ फल की दुकान लगाता था। शनिवार को मुकेश अपने बड़े भाई की बाइक लेकर निकला था।

विज्ञापन
Prayagraj: Murder of young man went to meet girl dead body found in well girl and her brothers accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज के सैदाबाद में रिश्तेदार युवती से मिलने गए मुकेश कुमार की हत्या कर दी गई। बुधवार को उसका शव सैदाबाद के मउआडीह गांव के पास कुएं मिला। पुलिस ने युवती और उसके तीन भाइयों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। मुकेश के परिजनों ने युवती और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


उतरांव के चिथौली गांव का मुकेश कुमार (20) बैरहना में अपने भाई सुरेश कुमार के साथ फल की दुकान लगाता था। शनिवार को मुकेश अपने बड़े भाई की बाइक लेकर निकला था। रविवार तक वह वापस नहीं लौटा तो भाई ने हंडिया थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी। शक जताया गया कि मुकेश सैदाबाद में रहने वाली एक रिश्तेदार युवती से मिलने गया था। शाम को सैदाबाद क्षेत्र में मुकेश की बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। परिजनों ने रिश्तेदार युवती पर शक जताया। पुलिस ने पहले युवती के भाइयों को पकड़ा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस ने रिश्तेदार युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रात में युवती ने बताया कि मुकेश की मौत हो गई है। उसका शव कुएं में पड़ा है। युवती की निशानदेही पर पुलिस ने मउआडीह गांव के पास कुएं से मुकेश का शव बरामद कर लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि मुकेश युवती से बात करता था। उससे अक्सर मिलने जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती के परिजन इस बात को पसंद नहीं करते थे। उन लोगों ने मुकेश को मारकर कुएं में फेंक दिया है। एसपी गंगापार धवल जायसवाल ने बताया कि युवती और उसके तीनों भाई हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि मुकेश की हत्या हुई है या फिर उसने खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed