फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The lover who entered the house to meet his girlfriend was beaten up by the family members thinking

Prayagraj : प्रेमिका से मिलने घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने चोर समझकर धुन दिया, प्रेमिका ने बचाया

Mon, 23 Feb 2026 05:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 05:57 PM IST
सार

कलयुग के इस दौर में अजीब गरीब मामला सामने आ रहा है।एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया परिजनों ने चोर समझकर पिटाई करने लगे तो प्रेमिका उसे बचाने के लिए उसके उपर लेट गई।

विज्ञापन
Prayagraj: The lover who entered the house to meet his girlfriend was beaten up by the family members thinking
प्रेमी प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलयुग के इस दौर में अजीब गरीब मामला सामने आ रहा है।एक प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया परिजनों ने चोर समझकर पिटाई करने लगे तो प्रेमिका उसे बचाने के लिए उसके उपर लेट गई। चोर का शोर सुनकर आस पास के लोग भी एकत्रित हो गए और किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।हकीकत जान कर पुलिस और ग्रामीण वापस लौट गए।जिसे लेकर क्षेत्र में चर्चा बना हुआ है।

विज्ञापन

मऊआइमा में एक युवती का दूसरे गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया गया है कि दोनों बराबर मिलते-जुलते रहे हैं। दोनों की प्रेम कहानी के बारे में युवती के परिजनों को मालूम हुआ तो वह युवती की शादी दूसरी जगह तय कर दिए। 26 फरवरी को बरात भी आने वाली है। बताते हैं कि -प्रेमिका की शादी की खबर सुनकर प्रेमी बौखला गया। बताते हैं कि दोनों के भागते समय एक सप्ताह पूर्व प्रयागराज स्टेशन से युवती को परिजनों ने पकड़ा कर युवक के घर इसकी जानकारी दी। जहां युवक के परिजनों ने युवक को जमकर खबर ली और उसे रिश्तेदार के यहां भेज दिए।

विज्ञापन


बताते हैं कि मध्य रात्रि को प्रेमी अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर में घुस गया।किसी के घर में घुसने की आहट पर परिजनों ने उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी यह देखकर प्रेमिका प्रेमी को बचाने के लिए उसके उपर लेट गई। चोर का शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए तथा इसकी सूचना 112 पर दे दी मौके पर पहुंची पुलिस को जब सच्चाई का पता चला तो वह बैरंग लौट गई। युवती के परिजनों ने युवती का मोबाइल छिन कर जमकर खरी खोटी सुनाई। परिजनों को 26 फरवरी को शिद्दत से इंतजार है। बारात आए और इज्जत से युवती की विदाई कर दें ताकि उन्हें सुकून मिले। उक्त घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed