{"_id":"5f149ab98ebc3e638150a99b","slug":"prayagraj-the-ed-captured-crores-of-scam-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः घोटाले के आरोपी का करोड़ों का खेत ईडी ने कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः घोटाले के आरोपी का करोड़ों का खेत ईडी ने कब्जे में लिया
Mon, 20 Jul 2020 02:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहुचर्चित एक्सिस बैंक घोटाले के आरोपी पूर्व मैनेजर कमाल एहसान के 12 बीघे खेत को प्रवर्तन निदेशालय ने रविवार को अपने कब्जे में ले लिया। इससे पहले ईडी ने कमाल के दो मकानों को भी कब्जे में लिया था। उन मकानों की कीमत भी डेढ़ करोड़ से अधिक आंकी गई थी।
एक्सिस बैंक घोटाले में ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने झलवा के निकट कमल हसन के 12 बीघे खेत का पता लगाया था। ईडी ने अपनी जांच में पाया था कि खेत घोटाले की रकम से ही खरीदा गया है। 12 बीघे खेत की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। हालांकि, इसके दामों के बारे में ईडी ने अभी खुलासा नहीं किया है।
रविवार को ईडी की टीम कमाल के खेत पर पहुंची और जमीन को कब्जे में ले लिया। वहां इस बात का बोर्ड भी लगा दिया गया है। पिछले हफ्ते ईडी की टीम ने करेली में कमाल के दो मकानों को अपने कब्जे में लिया था। पुलिस ने शुआट्स के अकाउंटेंट रहे राजेश कुमार की भी करोड़ों की संपत्ति अटैच की है। इस मामले में अभी भी जांच चल रही है। ईडी के अधिकारियों ने बताया कि जांच में जहां-जहां भी घोटालों की रकम से खरीदी गई संपत्ति का पता चल रहा है, उसे अटैच किया जा रहा है।