फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The body of the second woman, found in Ganges, also found dead

प्रयागराजः गंगा में डूबी दूसरी युवती का भी शव मिला

Thu, 06 Jun 2019 06:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The body of the second woman, found in Ganges, also found dead
allahabad - फोटो : प्रयागराज
रसूलाबाद घाट पर गंगा में स्नान करते वक्त डूबी दूसरी युवती का शव भी बरामद हो गया। सुबह खोजबीन के दौरान फाफामऊ पुल के नीचे उसकी लाश मिली। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर घर में कोहराम मचा रहा। 
विज्ञापन


खुल्दाबाद के निहालपुर निवासी रूपा (21) व शिवानी (16) सगी बहनें थीं। बुधवार सुबह स्नान करते वक्त दोनों रसूलाबाद घाट पर गंगा में डूब गईं थी। रूपा का शव कुछ देर बाद बरामद हो गया था लेकिन शिवानी का कुछ पता नहीं चल सका था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने एक बार फिर खोजबीन शुरू की। गोताखोरों को नदी में उतारा गया। करीब आठ बजे फाफामऊ पुल के नीचे शिवानी का शव मिला। शिवानी का शव देखकर परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव मिलने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन


शव से लिपटकर बिलखती रही मां
उधर एक साथ दोनों बेटियों को खोने के बाद मां गुड्डी देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सुबह छोटी बेटी शिवानी का शव मिलने पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। काफी देर तक वह शव से लिपटकर बिलखती रही। उसकी हालत देखकर घाट पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। पति संजय की मौत के बाद वह बेटियों और बेटे रवि को लेकर जोंधवल शिवकुटी स्थित मायके में रहने लगी थी। उधर बेहनों की मौत पर भाई रवि को भी गहरा सदमा पहुंचा था। वह किसी तरह बिलखती मां को सहारा देने की कोशिश करता 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed