फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: The assassination of the worker by attacking brick-stone

प्रयागराजः ईंट-पत्थर से हमलाकर मजदूर की हत्या

Sat, 15 Jun 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The assassination of the worker by attacking brick-stone
Murder
धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर भागलपुरवा से एक दिन पहले गायब बालू मजदूर लालजी का शव कोटवा रेलवे क्रॉसिंग के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि ईंट-पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। उनकी तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने बताया है कि रुपयों को लेकर दो दिन पहले उसका साथी से विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


लालजी (55) धूमनगंज के गयासुद्दीनपुर भागलपुरवा का रहने वाला था। वह बालू ढुलाई का काम करता था। परिजनों ने बताया कि रोज की तरह 13 जून की सुबह सात बजे के करीब वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। शाम तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू की गई लेकिन, उसकी कोई खबर नहीं मिली। शुक्रवार सुबह कोटवा में रेलवे लाइन के किनारे अधेड़ का शव मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर जानकारी मिलने पर बालू मजदूर के परिजन भी पहुंच गए। शव देखते ही वह बिलखने लगे और मृतक की शिनाख्त लालजी के रूप में की।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। उधर, परिजनों का आरोप है कि ईंट-पत्थर से हमलाकर उसकी हत्या की गई। हत्यारों ने प्राइवेट पार्ट पर भी ईंट से वार किए थे। पुलिस के पूछताछ करने पर परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर साथी मजदूर से मृतक का विवाद हुआ था। हालांकि उन्होंने अज्ञात में तहरीर दी है। सीओ व्रजनारायण सिंह ने बताया कि वजह अभी स्पष्ट नहीं है। तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। परिजनों ने जिस विवाद के बाबत जानकारी दी है, उसे ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर लाल जी की मौत के बाद पत्नी आशा व बेटे बसंत लाल का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफ परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को उलझा दिया है। दरअसल सूत्रों की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई है। सिर व कमर में पीछे की ओर चोट के निशान मिले हैं लेकिन यह हल्की चोटें हैं। घुटने व कोहनी पर छिलने के निशान हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। 


बालू मजदूर की हत्या के बाद धूमनगंज में सनसनी है। दरसअल, थाना क्षेत्र में पखवारे भर में यह दूसरी हत्या है। इससे पहले 29 मई को रहस्यमय हालात में गायब हुए नीवां निवासी भानू निषाद (38) पुत्र सुरेश निषाद की हत्या कर शव गंगा में फेंक दिया गया था। उसकी लाश 31 मई को दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर मिली थी। दो मई को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर धूमनगंज थाने के सामने तीन घंटे तक प्रदर्शन किया था। तब जाकर पुलिस ने तीन लोगों पर रिपोर्ट लिखी। मामले के तीनों आरोपी गुड़वा, करन निषाद व करेलाबाग निवासी लकी उर्फ गदऊ  जेल में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed