फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Teenager strangled to death in Kondhiara, body found in farm near house

प्रयागराज : कौंधियारा में किशोर की गला दबाकर हत्या, घर के पास खेत में मिला शव

Mon, 28 Jun 2021 02:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Jun 2021 02:15 PM IST
सार

  • रात आठ बजे के बाद से लापता था, परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई
  • पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लिया, पुलिस को एक और पड़ोसी पर शक, उसे भी पकड़ा गया

विज्ञापन
Prayagraj: Teenager strangled to death in Kondhiara, body found in farm near house
Prayagraj News : किशोर की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : prayagraj

विस्तार

घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवर सुक्खू का पूरा गांव में रविवार की रात 15 साल के गोलू की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। कातिलों ने शव खेत में पड़े पुआल में छिपा दिया। घर वाले उसे ढूंढते रहे। सुबह पुआल में शव मिला हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में भी ले लिया है। दोनों परिवारों में काफी समय से जमीन को लेकर विवाद था। दूसरी ओर पुलिस को एक और पड़ोसी पर शक है। उसे भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि दो बिंदुओं पर जांच हो रही है। जल्द खुलासा हो जाएगा।

विज्ञापन


  सुक्खू का पूरा गांव के धर्मराज किसान हैं। रविवार रात उनका बेटा गोलू (15) खाना खाकर आंगन में सोया था। करीब आठ बजे के बाद वह लापता हो गया। घर वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला था। सुबह गोलू का शव घर के बगल खेत में मिला। शव को पुआल से ढक दिया गया था। 15 साल के बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित थे। वे एक परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। घर वालों का कहना था कि पड़ोसी परिवार से जमीन को लेकर काफी समय से लड़ाई झगड़ा चल रहा था। रविवार को भी उन लोगों से विवाद हुआ था। वे बिना गिरफ्तारी के शव नहीं उठने दे रहे थे।
विज्ञापन


कभी थानों की फोर्स के साथ एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित समेत कई अधिकारी भी पहुंच गए थे। गोलू के दादा बनवारी लाल की तहरीर पर पड़ोसी मौजीलाल और उसके बेटे सदानंद उर्फ भोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। दोपहर बाद पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर हो जाने के कारण सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। एफआईआर के बाद पुलिस को एक और बात पता चली। गोलू का एक घर में आना जाना था। उस परिवार के लोग गोलू को पसंद नहीं करते थे। पुलिस के मुताबिक उस परिवार के भी तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर के गले पर निशान थे। मुंह से खून भी निकला था। संभवत: गला दबाकर उसे मारा गया। घर वालों ने जमीन के विवाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को इस विवाद के अलावा भी एक मामला पता चला है। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा। सौरभ दीक्षित, एसपी यमुनापार

Prayagraj: Teenager strangled to death in Kondhiara, body found in farm near house
Prayagraj News : किशोर की हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : prayagraj

रात से  गायब था परिजनों की तलाश के बाद भी नहीं मिला था गोलू

सुक्खू का पूरा गांव में रहने वाले किसान धर्मराज का 15 साल का पुत्र गोलू मकान के बरामदे में सोते वक्त लापता हो गया। पूरी रात तलाश के बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह होने लगी तो घर से कुछ दूर पर पुआल में उसका शव मिला। यह देख वहां माता-पिता और परिवार की महिलाएं रोने-बिलखने लगीं। गांव के लोग इकठ्टा हो गए।

शव देखकर ही लग रहा था कि गोलू को गला घोंटकर मारा गया था। उसके गले पर कसाव के निशान दिख रहे थे। मगर कत्ल किसने किया और क्यों, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। सुबह खबर मिलते ही घूरपुर थाने की पुलिस के साथ सीओ और एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी पहुंच गए। एएसपी का कहना है कि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे मामला क्या है। गमगीन परिवार के लोगों से बात की जा रही है। जिन लोगों पर शक है पुलिस उसी पर काम कर रही है।

जमीन के विवाद में पड़ोसियों  पर शक

पुलिस की छानबीन के बाद परिवार वालों ने बताया कि पड़ोसी से जमीन का विवाद था। मारपीट व विवाद हुई। कई बार सुलह समझौता भी हुआ। हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पड़ोसियों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed