फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Teenager ran away from school premises, eight students have absconded in four months

प्रयागराज : स्कूल परिसर से भागी किशोरी, चार महीने में आठ बालक-बालिकाएं हो चुके हैं फरार

Thu, 09 Dec 2021 10:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 10:44 PM IST
सार

सहायक अधीक्षिका ने खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है कि किशोरी स्कूल परिसर से ही दिन में करीब तीन बजे भाग गई। होमगार्ड ने इसकी सूचना दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा का कहना है कि बालिकाएं होमगार्ड की निगरानी में पढ़ने के लिए जाती हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Teenager ran away from school premises, eight students have absconded in four months
लड़की लापता - फोटो : demo pics

विस्तार

खुल्दाबाद राजकीय बालिका गृह की एक और किशोरी बृहस्पतिवार को भाग गई। वह स्कूल गई थी और वहीं से फरार हो गई। इस मामले में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए होमगार्ड के निलंबन की संस्तुति की गई है। बंगाल से आई 17 वर्षीय किशोरी को 20 जुलाई 2018 को बालिका गृह में लाया गया था। वह गुरु तेज बहादुर खालसा गर्ल्स इंटर कॉलेज में पांचवीं की छात्रा है।

विज्ञापन


सहायक अधीक्षिका ने खुल्दाबाद थाने में तहरीर दी है कि किशोरी स्कूल परिसर से ही दिन में करीब तीन बजे भाग गई। होमगार्ड ने इसकी सूचना दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा का कहना है कि बालिकाएं होमगार्ड की निगरानी में पढ़ने के लिए जाती हैं। किशोरी के पलायन करने में होमगार्ड की लापरवाही सामने आई है। होमगार्ड के खिलाफ निलंबन तथा अन्य कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन

चार महीने में आठ बालक-बालिकाएं फरार
शेल्टर होम में रहने वाले बालक-बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़ा हो गया है। अगस्त से नौ दिसंबर के बीच अलग-अलग शेल्टर होम के आठ किशोर एवं किशोरियां सुरक्षा चक्र को चकमा देकर भागने में सफल रहीं। इनमें से सिर्फ एक का ही पता चल सका है। अन्य अब तक लापता हैं। राजरूप शेल्टर होम से दो किशोर एक साथ फरार हो गए। बलुआघाट में संचालित शेल्टर होम से भी दो किशोर भागने में सफल रहे।

डफरिन में भर्ती खुल्दाबाद राजकीय बालिका गृह की किशोरी दो सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर भागने में सफल रही। सिविल लाइंस स्थित एक शेल्टर होम से भी दो लड़कियां फरार होने में सफल रहीं। सभी मामलों में जांच की जा रही है लेकिन अभी तक सिर्फ एक बालिका ही पकड़ में आ सकी। अब बृहस्पतिवार को राजकीय बालिका गृह की एक और किशोरी फरार होने में सफल रही। इससे शेल्टर होम की सुरक्षा व्यवस्था ही सवालों के घेरे में आ गई है।

एक किशोरी ने कर ली थी आत्महत्या
राजकीय बालिका गृह में एक किशोरी ने सात अगस्त को आत्म हत्या भी कर ली थी। खास यह कि बालिका ने फांसी लगा ली और किसी को पता तक नहीं चला। इस मामले में अधीक्षिका समेत चार लोगों को निलंबित कर दिया गया लेकिन दावों के बावजूद सुरक्षा को लेकर ठोस इंतजाम नहीं हो सके।

मोबाइल से भी वार्ता की शिकायत
खुल्दाबाद राजकीय बालिका गृह में रहने वाली किशोरियों के मोबाइल पर बात करने के मामले भी सामने आए हैं। जबकि, वहां मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। राजकीय गृह की एक किशोरी ने गलत दस्तावेज लगाकर अपने को बालिग बताया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी की मोबाइल से भी बात होती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed