{"_id":"695e2cce77a7e35f9108c449","slug":"prayagraj-teenage-girl-dies-under-suspicious-circumstances-father-accused-of-murder-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता पर हत्या का आरोप, मृतका के मामा ने पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता पर हत्या का आरोप, मृतका के मामा ने पुलिस को दी तहरीर
Wed, 07 Jan 2026 03:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:22 PM IST
सार
थरवई थाना क्षेत्र के सुदी का पूरा ताराडीह गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मामा ने पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
थरवई थाना क्षेत्र के सुदी का पूरा ताराडीह गांव में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मामा ने पिता पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कौशाम्बी जनपद के करारी थाना क्षेत्र के बथूई गांव के धीरेंद्र कुमार पुत्र भोलानाथ तिवारी ने बताया कि उसकी बहन वंदना की शादी 20 वर्ष पूर्व थरवई थाना क्षेत्र के सुदी का पूरा ताराडीह गांव के आशुतोष मिश्र पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्र के साथ हुआ था।
विज्ञापन
आरोप है कि दंपती में विवाद होने के कारण वंदना अपने मायके में रहती थी। वंदना की बेटी सुभी (13) अपने पिता के साथ रहती थी। सोमवार की शाम को सुभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इधर, मामा धीरेंद्र कुमार तिवारी ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सुभी के पिता आशुतोष मिश्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन