फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Student on social media support from all over the country

प्रयागराजः सोशल मीडिया पर छात्रा को देश भर से समर्थन 

Thu, 18 Apr 2019 01:36 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Apr 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Student on social media support from all over the country
instagram
बचपन में ट्यूटर के यौन हमले का इंस्टाग्राम पर खुलासा करने वाली छात्रा को देश भर से समर्थन मिल रहा है। छात्रा की इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट पर 68 हजार से अधिक लोगों ने समर्थन किया है वहीं उसके पिता ने फेसबुक पर जो पोस्ट शेयर की थी। उसे करीब डेढ़ हजार लोगों ने शेयर किया है और ढाई हजार से लोगों ने लाइक कर समर्थन का इजहार किया है। सैकड़ों की संख्या में कमेंट भी किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सिविल लाइंस के प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्यूटर सुनील दुआ के यौन हमले की पोस्ट डाली तो सोशल मीडिया पर देश भर से लोगों समर्थन मिलने पर। उसकी पोस्ट पर 68 हजार लोगों ने समर्थन किया है। छात्रा के पिता ने बेटी की पोस्ट को अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया तो कमेंट और शेयर करने वालों का तांता लग गया। उनकी पोस्ट डेढ़ हजार से अधिक लोगों ने शेयर की।
विज्ञापन


सभी के लाइक्स को जोड़ा जाय समर्थन करने वालों की संख्या लाखों में हो जाएगी। ढाई हजार से अधिक लोगों ने उनकी पोस्ट लाइक किया। बड़ी संख्या में लगातार कमेंट पर बेटी के साहस को सलाम और आरोपी की लानत मलानत की जा रही है। इंस्टाग्राम और फेसबुक के साथ व्हाट्सएप पर भी हजारों की संख्या में लोगों ने छात्रा की पोस्ट शेयर की है। सोशल मीडिया पर छात्रा का समर्थन प्रयागराज और उत्तर प्रदेश से ही नहीं पूरे देश से हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक सुनील दुआ का मोबाइल बंद है। उसकी तलाश में एक टीम दिल्ली गई है। उसके काल डीटेल्स के आधार पर दिल्ली में कई जगह छापा मारा गया है। संभवत: मोबाइल बंद कर वह किसी होटल में है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर बात सामने आने के बाद से ही आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। काल डीटेल्स के आधार पर उसके तमाम जानने वालों से पूछताछ की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed