फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Striking electricity workers will be sacked, strike was held on March 17-19

प्रयागराज : हड़ताली बिजली कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, होंगे बर्खास्त, 17-19 मार्च को हुई थी हड़ताल

Tue, 25 Apr 2023 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 25 Apr 2023 10:11 PM IST
सार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पिछले 17-19 मार्च को हुई हड़ताल में शामिल संविदा कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। संविदा कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने इनकी सूची बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Prayagraj: Striking electricity workers will be sacked, strike was held on March 17-19
हड़ताल। सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर पिछले 17-19 मार्च को हुई हड़ताल में शामिल संविदा कर्मचारियों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। संविदा कर्मचारी उपलब्ध कराने वाली कंपनियों ने इनकी सूची बनानी शुरू कर दी है। डिस्कॉम प्रबंधन के आदेश पर इन कर्मचारियों को बर्खास्त करने की तैयारी है। कंपनियों की ओर से अबतक लगभग 120 संविदाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।

विज्ञापन

कंपनियों ने हड़ताल में शामिल रहने वाले संविदाकर्मी व एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) की लिस्ट भी तैयार कर ली है। हड़ताली संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त किए जाने की सूचना पर कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है। कई कर्मचारियों ने लिस्ट से अपना नाम कटवाने के लिए पैरवी करना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक विभाग में संविदाकर्मियों की नई भर्ती की तैयारी भी शुरू है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 17 मार्च से 72 घंटे की हड़ताल हुई थी। इसमें संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारी, बिजली कर्मचारी व संविदाकर्मी भी शामिल हुए थे। हड़ताल से पूरे शहर में बिजली-पानी को लेकर हाहाकार मच गया था। इस दौरान ही बिजली विभाग के शीर्ष प्रबंधन के अधिकारियों ने संविदाकर्मियों से काम पर वापस लौटने की अपील और न आने की स्थिति में कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Striking electricity workers will be sacked, strike was held on March 17-19
हड़ताल। सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala Digital

हड़ताल आठ घंटे पहले ही खत्म हो गई थी और सभी कर्मचारी काम पर लौट गए थे लेकिन इन संविदाकर्मियों पर बर्खास्तगी की तलवार अब भी लटकी हुई है। बिजली विभाग में हड़ताली सभी संविदाकर्मियों को हटाकर नए लोगों को रखने की तैयारी शुरू हो गई है। नई भर्ती के लिए क्या मानक होंगे इसपर विचार किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि संविदाकर्मियों की भर्ती व बर्खास्तगी एंजेसी व शीर्ष प्रबंधन के बीच का मसला है, विभाग का इससे कोई लेना देना नही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed