फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Stolen from the Major's house, lit the millions of jewels

प्रयागराजः मेजर के घर से चोरी, लाखों के जेवर उड़ाए

Sat, 04 May 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 May 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Stolen from the Major's house, lit the millions of jewels
chori - फोटो : प्रयागराज
शिवकुटी के महावीर पुरी मोहल्ले में रहने वाले मेजर के घर से चोर आठ लाख के जेवर उड़ा ले गए। सुबह घटना की जानकारी पर परिवारवाले स्तब्ध रह गए। खास बात यह कि घरवाले सोते रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


महावीर पुरी मोहल्ले में रहने वाले आईबी सिंह वन विभाग से असिस्टेंट कंजर्वेटर पद से रिटायर हुए हैं। उनके बेटे प्रसून सिंह सेना में मेजर हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती राजौरी (जम्मू) में है। उनकी पत्नी मुध प्रिया सिंह 20 दिन पहले ही पति के पास चली गईं हैं। मेजर के चाचा अतुल सिंह ने बताया कि रोज की तरह बृहस्पतिवार रात भी घरवाले सो रहे थे। घर में सबसे पीछे की ओर स्थित मेजर का कमरा बंद था। रात में किचन में लगी खिड़की की जाली खोलकर चोर भीतर घुसे और मेजर के कमरे में जाकर बेशकीमती गहने समेट लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आराम से निकल भागे। सुबह घरवाले सोकर जगे तो मेजर के कमरे का दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। किचन में जाने पर खिड़की की जाली निकली मिली। सूचना पर शिवकुटी थाने से पुलिसकर्मी पहुंच गए। घरवालों ने बताया कि चोर करीब आठ लाख रुपये के जेवर उठा ले गए हैं। जांच पड़ताल के बाद पुलिस वापस लौट गई। उधर घरवालों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर शिवकुटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed