{"_id":"64a32d570812566a4d061fb5","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-ald1036-168148-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: राष्ट्रीय रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवेश ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: राष्ट्रीय रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिवेश ने जीता कांस्य
Tue, 04 Jul 2023 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। बिहार के गया में आयोजित हुई ऑल इंडिया रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अर्जुन अवार्डी अभिन्नश्याम गुप्ता के दस वर्षीय बेटे शिवेश गुप्ता ने अपने जोड़ीदार दिव्यांश सिंह के साथ मिलकर युगल वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। शिवेश-दिव्यांश की जोड़ी ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश की जोड़ी को शिकस्त दी। इससे पहले शिवेश-दिव्यांश की जोड़ी ने महाराष्ट्र के अशुलोन पिंटू और प्रणय की जोड़ी को प्री क्वार्टर फाइनल में हराया और क्वार्टर फाइनल में तेलंगाना के भावेश रेड्डी और केशव की जोड़ी को हराया। शिवेश के कांस्य पदक जीतने पर पिता अभिन्नश्याम गुप्ता व दादा श्यामबाबू गुप्ता ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन