{"_id":"63e8fe212a5e5eb121039652","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-54758-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: सुपर ओवर में जीता एडवोकेट्स इलेवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: सुपर ओवर में जीता एडवोकेट्स इलेवन
Sun, 12 Feb 2023 08:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 12 Feb 2023 08:26 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। झूंसी स्थित चक हरिहरवन मैदान पर रविवार को खेले गए रिपब्लिक डे कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में एडवोकेट्स इलेवन ने मार्क क्रिकेट क्लब को सुपर ओवर में हराया। एडवोकेट्स इलेवन ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 169 रन (शैलेंद्र सिंह 63, हर्ष द्विवेदी 34, श्रेष्ठ यादव 31, आदेश शर्मा 3/26, रवि भूषण 2/22) बनाए।
जवाब में मार्क क्रिकेट क्लब की टीम भी 19.4 ओवर में 169 रन (शिवम शुक्ल 63, आदेश शर्मा 45, अंकुर कुशवाहा 20, अतहर हुसैन 4/23, हर्ष द्विवेदी 2/29) पर सिमट गई। मैच ड्रा होने पर सुपर ओवर खेला गया, जिसमें मार्क क्लब के सात रन के जवाब में एडवोकेट्स इलेवन ने नौ रन बनाकर मैच जीत लिया। अतहर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सुपर ओवर का रोमांच दर्शकों के बीच खूब दिखाई दिया। संवाद