{"_id":"63dfc66ffa2c3822ea219c2e","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-49557-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मार्क क्लूब और पीडब्ल्यूडी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मार्क क्लूब और पीडब्ल्यूडी ने जीते मैच
Sun, 05 Feb 2023 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज। मार्क क्लब और पीडब्ल्यूडी ने अपने-अपने मेैच जीतकर रिपब्लिक डे कप टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक प्राप्त किए। झूंसी स्थित भानु प्रताप क्रिकेट अकादमी मैदान पर रविवार को खेले गए पहले मैच में सेंट पीटर्स क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन (राजीव कुशवाहा 48, आरपी पांडेय 29, सनी हैदर 23, रवि भूषण 2/22) बनाए। जवाब में मार्क क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 152 रन (शिवम शुक्ल 75, आदेश शर्मा 31, सुनील कनौजिया 19, अनूप सिंह 18 नाबाद, श्यामू भारतीय 2/14, राहुल सिंह 2/28) बना लिए। शिवम शुक्ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में पीडब्ल्यूडी प्रयागराज सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 168 रन (जीतेंद्र 64, सचिन 40, वाजिद खान 2/22) बनाये। जवाब में डीईओ इलेवन की टीम 20 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन (अविनाश पुरी 55, वाजिद खान 30, जीतेंद्र, राहुल निषाद व चंद्रेश यादव एक-एक विकेट) ही बना सकी। जीतेंद्र को क्रिकेट कोच प्रताप सिंह चंदेल व अंपायर शिशिर मेहरोत्रा ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।