{"_id":"63dbc3e6b88e91209f23b257","slug":"prayagraj-sports-news-allahabad-news-c-3-1-47100-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सौरभ ने झटके पांच विकेट, ईडन गार्डेन जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सौरभ ने झटके पांच विकेट, ईडन गार्डेन जीता
Thu, 02 Feb 2023 07:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 02 Feb 2023 07:38 PM IST
विज्ञापन
सौरभ के पंजे से ईडन गार्डेन जीता
प्रयागराज। संतोष दीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को ईडन गार्डेन इलेवन ने सदियापुर फ्रेंड्स क्लब को रोमांचक मुकाबले में दस रन से हराया। टीम की जीत में सौरम त्रिपाठी ने पांच विकेट लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीएवी कॉलेज मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर ईडन गार्डेन इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन (शशांक उपाध्याय 41, अनुज सिंह परिहार 38, शिवांश यादव 30, आदित्य यादव 4/28) बनाए। जवाब में सदियापुर फ्रेंड्स क्लब की टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 159 रन (अंकित यादव 52, दानिश अली 39, सौरभ त्रिपाठी 5/17, अब्दुल कलाम 2/13) ही बना सकी। सौरभ त्रिपाठी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद