{"_id":"6199026b45591a7a382b86d5","slug":"prayagraj-son-filed-a-report-against-four-three-nominated-in-the-murder-of-woman-in-holagarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : होलागढ़ में महिला की हत्या में बेटे ने चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : होलागढ़ में महिला की हत्या में बेटे ने चार के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, तीन नामजद
Sat, 20 Nov 2021 07:42 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : होलागढ़ में महिला की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होलागढ़ बाजार में शुक्रवार की रात गीता देवी की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में चारों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गीता की हत्या पट्टीदारों ने भूमि विवाद में की थी। शनिवार को गांव में सन्नाटा छाया रहा। पूर्व विधायक अंसार अहमद पीड़ित परिवार से मिले और मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
होलागढ़ बाजार निवासी गीता देवी और पट्टीदार राज कुमार के बीच भूमि विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात कुछ लोग बाउंड्रीवाल फांदकर घर में घुसे गीता देवी (55) को चाकू घोंपकर लहूलुहान कर दिया। उन्हें बचाने में बहु विनीता को भी चाकू लग गया था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन गीता देवी की मौत हो गई थी। शनिवार को गीता के बेटे सुनील के सरवानी की तहरीर पर पट्टीदारों राज कुमार, संतोष कुमार एवं जितेंद्र कुमार तथा एक अज्ञात के खिलाफ हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं थीं। पूर्व विधायक अंसार अहमद ने घर वालों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। गीता की बेटी स्वाति ने बताया कि उसके भाई सुनील-सुशील एवं बहू विनीता को राजस्थान जाना था। घर में तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन
पहले भी की थी आरोपियों की शिकायत, पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्रवाई
होलागढ़। गीता देवी के घर में दो महीने पहले आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। परिजनों का आरोप है कि इससे आरोपियों का मन बढ़ा और उन्होंने घर में घुसकर हत्या कर दी।