फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj smart city

प्रयागराजः स्मार्ट सिटी में होगी 24 घंटे जलापूर्ति

Fri, 05 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
prayagraj smart city
‘स्मार्ट सिटी’ में 24 घंटे होगी जलापूर्ति
विज्ञापन

0 बोर्ड की बैठक में हुई चर्चा, अफसरों को नागपुर भेजने का रखा गया प्रस्ताव
0 मल्टीलेवल तथा अंडरग्राउंड पार्किंग, पार्कों में जिम बनाने समेत कई अहम निर्णय
प्रयागराज। स्मार्ट सिटी में शहरियाें को 24 घंटे जलापूर्ति होगी। बोर्ड की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बाबत बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अफसरों को नागपुर भेजने का भी प्रस्ताव रखा गया। अफसर वहां की जलापूर्ति व्यवस्था देखेंगे। इसके साथ अफसर स्मार्ट सिटी के अन्य कार्यों को भी देखेंगे।
मंडलयुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पीडीए के नए उपाध्यक्ष टीके शिबू और डीएम भानुचंद्र गोस्वामी का नाम स्मार्ट सिटी बोर्ड में शामिल किया गया। मंडलायुक्त ने बोर्ड कार्यालय तथा स्टाफ की नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव मांगा। बैठक में पार्कों में जिम स्थापित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पार्क चिह्ति किए जाएंगे। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि जिम का उपयोग मुफ्त होगा लेकिन पार्क में प्रवेश शुल्क लगता है तो उसमें कोई छूट नहीं मिलेगी। सड़कों पर आकर्षक लाइटिंग, डिवाइडर तथा पैदल मार्ग के साथ पार्किंग बनाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में मल्टीलेवल के अलावा अंडर ग्राउण्ड पार्किंग के निर्माण का भी निर्णय लिया गया। शहर को आकर्षक लुक देने के लिए थ्रीडी पेंटिंग पर चर्चा हुई। इसका पावर प्रजेंटेशन भी हुआ। सरस्वती पार्क, चंद्रशेखर आजाद पार्क, दिलकुशा पार्क, दिलकुशा गार्डेन, पंप हाउस पार्क तथा चिल्ड्रेन पार्क के आधुनिकरण का प्रस्ताव भी बोर्ड में रखा गया। शहर में सीएनजी बसों के संचालन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बोर्ड में संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
शहर में होंगे सेल्फी प्वाइंट
0 शहरियों तथा पर्यटकों की ऐतिहासिक एवं अन्य प्रमुख स्थलों के साथ सेल्फी लेने की चाहत आसान होगी। शहर में जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। सिविल लाइंस में इस पर ज्यादा जोर होगा। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया। सड़क के आस-पास खाली जगहों को पर पौधरोपण का भी प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
स्टेशन से सिविल लाइंस तक स्काई वाक का प्रस्ताव
0 जंक्शन के सिटी साइड से सिविल लाइंस के बीच स्काई वाक विकसित करने की भी कवायद शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक मेें रेलवे के अफसरों के साथ इस पर विस्तार से चर्चा हुई। स्काई वाक का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। रेलवे तथा बस स्टेशनों के पास प्रीपेड बूथ स्थापित करने का भी प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया।
000
संगम क्षेत्र भी होगा स्मार्ट
0 स्मार्ट सिटी के अंतर्गत संगम क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बैठक में इसका प्रस्ताव रखा। मंडलायुक्त ने बोड क्लब, त्रिवेणी पुष्प की बाबत भी जानकारी ली। बोट क्लाब में वाटर बस सेवा संचालित करने पर भी चर्चा हुई।

000
स्मार्ट सिटी की होगी वेबसाइट
0 प्रयागराज स्मार्ट सिटी की अपनी वेबसाइट होगी। मंडलायुक्त ने इसका निर्देश दिया। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्मार्ट सिटी की एप्प डिजाइन करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed