फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Six people committed suicide due to domestic dispute and financial crisis

प्रयागराज : घरेलू कलह और आर्थिक तंगी से प्रतियोगी छात्रा समेत छह लोगों ने की आत्महत्या

Wed, 21 Jul 2021 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 Jul 2021 09:07 PM IST
सार

कीडगंज में रहने वाले अभिषेक जायसवाल ने मंगलवार की रात और मुट्ठीगंज में रहने वाले अरुण कुमार शर्मा ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों आर्थिक तंगी से परेशान थे। 

विज्ञापन
Prayagraj: Six people committed suicide due to domestic dispute and financial crisis
मुजफ्फरनगर में जिला कारागार में एक बंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कीडगंज और मुट्ठीगंज में दो सेल्मैनों ने आत्महत्या की

विज्ञापन

कीडगंज में रहने वाले अभिषेक जायसवाल ने मंगलवार की रात और मुट्ठीगंज में रहने वाले अरुण कुमार शर्मा ने बुधवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों आर्थिक तंगी से परेशान थे। कीडगंज के नई बस्ती के रहने वाले अभिषेक जायसवाल (20) के पिता रामचंद्र जायसवाल की साल भर पहले मौत हो गई थी। वह अपनी मां के साथ रहता था। पिता की मौत के बाद घर के आर्थिक हालात खराब हुए तो वह सेल्समैन बन गया लेकिन कोरोना के कारण पिछले डेढ़ सालों से स्थिति और खराब होती गई। इस बीच वह कुंठा में नशा भी करने लगा था। मंगलवार की रात मां उसके कमरे में गई तो उनके होश उड़ गए। अभिषेक ने फांसी लगा ली थी।

 

मां की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस पहंची। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मुट्ठीगंज के जालिम सिंह हाता में रहने वाला अरुण कुमार शर्मा (40) सेल्समैन था। वह तीन भाइयों के संयुक्त परिवार में रहता था। मंगलवार को अरुण की पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। सुबह छह बजे अरुण उठ गया था। कुछ देर बाहर टहलने के बाद वह वापस कमरे में गया और फांसी लगा ली। करीब नौ बजे उसका भतीजा चाय लेकर पहुंचा तो देखा अरुण ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी भी पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि अरुण आर्थिक तंगी से परेशान थे। इसके अलावा परिवार में और कोई भी कलह या विवाद नहीं था। 

विज्ञापन


सब्जी विक्रेता ने खाया जहर, अस्पताल में मौत 
धूमनगंज के टीपी नगर के रहने सुनील कुमार मिश्रा ने मंगलवार की शाम जहर खा लिया। जब सुनील को उल्टियां होने लगीं तो घर वालों को मालूम चला। सुनील को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई।  टीपी नगर का रहने वाला सुनील कुमार मिश्रा मुंडेरा मंडी में सब्जी की दुकान चलाता था। घर वालों के मुताबिक वह आर्थिक तंगी से परेशान था। मंगलवार की शाम सुनील ने जहर खा लिया। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि घर वालों ने थाने पर कुछ लिखकर नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Six people committed suicide due to domestic dispute and financial crisis
prayagraj news : छात्रा ने लगाई फांसी। - फोटो : prayagraj

प्रतियोगी छात्रा ने फांसी लगाई लगाई 
अल्लापुर में रहने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही नीति यादव ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। छात्रा के मामा ने उसके ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। नीति यादव (27) देवरिया के रहने वाले विजय यादव की बेटी थी। वह अल्लापुर में पंकज कुमार के घर में किराए का कमरा लेकर पिछले कई सालों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। मंगलवार रात उसकी सहेली ने फोन किया लेकिन कई बार रिंग जाने के बाद भी फोन नहीं उठा। बाद में सहेली ने मकान मालिक को फोन किया।

 

मकान मालिक पंकज ने नीति के कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो वह फांसी पर लटकी थी। कमरे की तलाशी ली गई लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। घर वालों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बुधवार को नीति के घर वाले देवरिया से पहुंच गए। नीति के मामा डा. महेश यादव ने बताया कि नीति की देवरिया में ही शादी हुई थी। वह ससुराल में सिर्फ तीन महीने ही रही। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसे लगातार फोन कर परेशान किया जाता था। इसके अलावा उसे और कोई परेशानी नहीं थी। इंस्पेक्टर जार्जटाउन ने बताया कि उन्हें घर वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

Prayagraj: Six people committed suicide due to domestic dispute and financial crisis
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने जान दी 
अतरसुइया थाना क्षाना क्षेत्र के अखाड़ा मान सिंह इलाके में रहने वाली अलका खन्ना ने फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की रात उनके बेटे ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। अखाड़ा मान सिंह इलाके में रहने वाली अलका खन्ना (50) के पति रमेश खन्ना की मौत हो चकी है। वह बेटे रोहित के साथ रहती थी। अलका पिछले कई सालों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनका लगातार इलाज कराया जा रहा था। मंगलवार की रात बेटे रोहित ने देखा तो उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। रोहित की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

बीमारी से परेशान युवक कुएं में कूदा 
औद्योगिक थाना क्षेत्र के विशंभरपुर के रहने वाले नंद पाठक ने बुधवार की सुबह घर के पास कुएं में कूदकर जान दे दी। नंद पाठक को मिर्गी के दौरे आते थे। उसका कई डाक्टरों ने इलाज किया लेकिन फायदा नहीं हुआ। वह पिछले नौ सालों से परेशान था। बुधवार की सुबह वह घर से निकला और कुएं में कूद गया। उसे बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed