फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Six killed in road accidents

प्रयागराज : सड़क हादसों में मौसेरे भाइयों समेत छह लोगों की मौत

Fri, 17 Dec 2021 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 09:52 PM IST
सार

घुरपुर थाना के खटंगिया गांव निवासी जगदीश के बेटे अनूप कुमार (21) की आगामी 24 फरवरी को चाका गांव में शादी तय हुई थी। थी। बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई अमित उर्फ नवी भारतीय (25)  के साथ नैनी में बैंड और डीजे बुक करने के लिए गया था।

विज्ञापन
Prayagraj: Six killed in road accidents
Prayagraj News : सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नैनी के मलहरा ओवर ब्रिज पर बृहस्पतिवार की रात तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकराने दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। अनूप अपने चचेरे भाई अमित और साले संदीप के साथ अपनी शादी का डीजे बुक कराकर लौट रहा था, तभी हादसा हो गया। शादी वाले घर में घटना से कोहराम मच गया।

विज्ञापन


घुरपुर थाना के खटंगिया गांव निवासी जगदीश के बेटे अनूप कुमार (21) की आगामी 24 फरवरी को चाका गांव में शादी तय हुई थी। थी। बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई अमित उर्फ नवी भारतीय (25)  के साथ नैनी में बैंड और डीजे बुक करने के लिए गया था। यहां पर उसने अपने साले संदीप भारतीय (22) को भी बुला लिया। अनूप, अमित और संदीप डीजे बुक कराने के बाद एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


जैसे ही वह मलहरा ओवरब्रिज के पर पहुंचे थे कि सामने से एक कार आ गई। तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई। तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अमित और अनुज को मृत घोषित कर दिया। संदीप को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Six killed in road accidents
Prayagraj News : हादसे के बाद आग लगने से क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : प्रयागराज

दो जवान बेटों की मौत से परिवार में कोहराम
 घूरपुर थाना क्षेत्र के खटंगिया गांव में एक ही परिवार के अनूप और अमित की मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। अनूप की दो महीने बाद शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। अब वहां मातम छा गया है। शुक्रवार को जब दोनों के शव गांव पहुंचे तो महिलाएं सिर पीट-पीटकर रोने लगीं। ग्रामीणों की भी आंखें नम थीं। हादसे में जान गंवाने वाला अमित जेसीबी चलाता था। उसकी एक बेटी और एक बेटा है। वहीं अनूप प्लंबर का काम करता था।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मौसेरे भाइयों की मौत

बांदा राजमार्ग पर सेहुंडा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार धीरज और महेंद्र की मौत हो गई। दोनों मौसेरे भाई थे। दोनों एक ही बाइक से तेरहवीं का कार्ड बांटने निकले थे। 

शंकरगढ थाना क्षेत्र के जिल्ला बंधवा निवासी रामसजीवन पाल की छह दिन पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को तेरहवीं का कार्ड बांटने के लिए राम सजीवन का पोता धीरज (18) पुत्र अशर्फी लाल बाइक से निकला था। धीरज के साथ उसका ममेरा भाई महेंद्र पाल (16) भी था। दोनों ने कई रिश्तेदारों के घर कार्ड बांटा और रात में लौट रहे थे।

सेहुंडा गांव के पास एक ट्रैक्टर तेज रफ्तार की चपेट में आने से धीरज और महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस जसरा सीएचसी ले गई जहां, डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धीरज दो भाइयों और दो बहनों में छोटा था। घटना से धीरज और महेंद्र के परिवारों में कोहराम मचा था।

घर वालों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाया आरोप
धीरज और महेंद्र की मौत की खबर सुनकर घर वालों पर जैसे पहाड़ टूट पड़ा। पिता अशर्फी लाल पजिनों तथा ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस ट्रैक्टर चालक ने दोनों को कुचला है, पुलिस उसे बचाने का प्रयास कर रही है क्योंकि वह राइस मिल के लिए काम करता है। पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों उन्हें शांत किया।

ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे दमाद को डीसीएम ने कुचला
सोरांव के धामापुर गांव के पास शुक्रवार को दिन में डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार राम आधार पटेल की मौत हो गई। उसके ससुर की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में शरीक होने वह फाफामऊ घाट जा रहा था। तभी हादसा हो गया।

प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना के गंभीरा गांव के राम अधार पटेल (52) के ससुर की शुक्रवार सुबह मऊआइमा में मौत हो गई थी। सूचना पर वह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बाइक से फाफामऊ घाट जा रहा था। जब वह सोरांव के धामापुर गांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। राम आधार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। भाई जगत बहादुर पटेल ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रामअधार की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही उसकी पत्नी राम सवारी तथा बच्चे बिलखने लगे। 

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत
बारा थाना क्षेत्र के रगौहानी पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार भोर में ट्रैक्टर को पीछे से किसी बड़े वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में मजदूर संदीप कुमार की मौत हो गई। फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय गोपी उर्फ झंझरी निवासी संदीप कुमार 20 घूरपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार की रात वह ट्रैक्टर पर सवार होकर नारीबारी ईंट गिराने गया था। वापसी में जैसे ही ट्रैक्टर गौहानी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलटा और संदीप की मौत हो गई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed