{"_id":"6a9559236b1577655901836e","slug":"prayagraj-six-arrested-for-pelting-stones-at-a-memu-train-two-minors-among-them-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज :.मेमू ट्रेन पर पथराव के आरोप में छह गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज :.मेमू ट्रेन पर पथराव के आरोप में छह गिरफ्तार, दो नाबालिग भी शामिल
Mon, 31 Aug 2026 04:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 31 Aug 2026 04:06 PM IST
सार
प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड पर अहीमनपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन पर पथराव के मामले में रामबाग आरपीएफ ने रविवार को दो नाबालिगों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड पर अहीमनपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन पर पथराव के मामले में रामबाग आरपीएफ ने रविवार को दो नाबालिगों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपियों को वाराणसी कोर्ट में पेश किया गया, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 28 अगस्त को गाड़ी संख्या 65113 मेमू ट्रेन जब अहीमनपुर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी, तब कुछ युवकों ने पथराव कर दिया था। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन
रामबाग आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दया शंकर यादव की टीम ने वीडियो फुटेज के आधार पर छापा मारकर कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा यादव, अभिषेक प्रजापति, आदर्श कुमार प्रजापति और आदित्य गुप्ता को दबोच लिया। इनके अलावा दो नाबालिग पकड़े गए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने एक महिला पर कागज फेंके थे, जिसका विरोध करने पर उन्होंने इस उपद्रव को अंजाम दिया। हाल ही में आरपीएफ प्रयाग ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव के आरोप में भी एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन