फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Several BJP leaders including two BJP MLAs in touch with SP

प्रयागराज : दो भाजपा विधायकों सहित कई भाजपा नेता सपा के संपर्क में

Wed, 12 Jan 2022 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 01:32 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही विधायक बनने का सपना पाले भाजपा के कई नेताओं ने पाला बदलने की तैयारी शुरू कर ली है। भाजपा से विधानसभा का टिकट लेने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करने वाले यह नेता बीजेपी से टिकट न मिलने की संभावना को देखते हुए सपा और अन्य दलों में जाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
Prayagraj: Several BJP leaders including two BJP MLAs in touch with SP
भाजपा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे और भाजपा छोड़ने के बाद जिले के कई और भाजपा नेताओं के समाजवादी पार्टी में जाने की चर्चा तेज हो गई है। इसमें दो विधायकों के नाम भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


चर्चा है कि दोनों विधायकों ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिलने का समय भी मांगा है। भाजपा छोड़ने वाले अधिकांश नेता टिकट के दावेदार बताए जा रहे हैं। भाजपा से टिकट न मिलने की संभावना के बाद वह सपा में जाने का मन बना रहे हैं। हालांकि अभी किसी नेता ने खुलकर सपा में जाने की बात नहीं कही है। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही विधायक बनने का सपना पाले भाजपा के कई नेताओं ने पाला बदलने की तैयारी शुरू कर ली है। भाजपा से विधानसभा का टिकट लेने के लिए एड़ी चोटी का पसीना एक करने वाले यह नेता बीजेपी से टिकट न मिलने की संभावना को देखते हुए सपा और अन्य दलों में जाने की फिराक में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कटने की आशंका पर पाला बदलने की तैयारी
इसमें कई नेता पहले भी टिकट की मांग कर चुके हैं और उन्हें निराशा हाथ लगी थी। भाजपा के दो वर्तमान विधायकों के भी सपा में जाने की चर्चा चल रही है। इन विधायकों को लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उनका टिकट काट सकती है। इसके मद्देनजर वह अपनी विधायकी बचाने की जुगत में जुट गए हैं। 

प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं। इसमें हंडिया, प्रतापपुर, मेजा, बारा, कोरांव, करछना, इलाहाबाद शहर उत्तरी, दक्षिणी, पश्चमी के अलावा सोरांव, फाफामऊ और फूलपुर शामि है। पिछले चुनाव 2017 में भाजपा ने हंडिया, सोरांव और प्रतापपुर सीट अपना दल एस को दी थी, जिसमें अपना दल सिर्फ एक ही सीट जीत सकी थी। नौ सीटों (एक अद) पर भाजपा का कब्जा था। सपा के खाते में एक सीट करछना और बसपा ने प्रतापपुर और हंडिया सीट पर कब्जा जमाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed