फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Seven new cases of corona came

Prayagraj: कोरोना के सात नए मामले आए समाने

Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 11:33 PM IST
सार

  • कुल 7 313 लोगों की हुई जांच, सात लोग हुए संक्रमण मुक्त

विज्ञापन
Prayagraj: Seven new cases of corona came
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में कोरोना की जांच करवाते लोग। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के नए मामलों की संख्या सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिक हो गई। हालांकि, इसमें ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। मंगलवार को कुल सात नए मरीज मिले हैं, जो कि एक दिन पहले के मुकाबले मात्र एक अधिक है। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भी कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इसके अलावा सात लोग संक्रमण मुक्त भी हुए है। तीन लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है जबकि चार लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। मंगलवार को जिले में कुल सात हजार, 313 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें से सात पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन


एसआरएन चिकित्सालय के सहायक कोरोना अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि चिकित्सालय में कोरोना के अब केवल चार मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा ब्लैंक फंगस के भर्ती मरीजों की संख्या में कमी आई है। चिकित्सालय में ब्लैक फंगस के सात मरीज बचे हैं। तीन मरीजों की हालत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed