फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Samples taken by the hair, nails of gangrape accused

प्रयागराजः सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के बालों, नाखून का लिया नमूना

Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 02 Apr 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Samples taken by the hair, nails of gangrape accused
rape
धूमनगंज के बम्हरौली में दो दलित किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य समेत तीन आरोपियों का पांचवें दिन भी सुराग नहीं लगा। उधर पुलिस ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए आरोपी के बालों व नाखून का नमूना एकत्रित कराया। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों को इसीलिए एकत्र किया जा रहा है, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके। 
विज्ञापन


बम्हरौली में 26 मार्च को शौच गई दो दलित किशोरियों से असलहे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पांच बदमाशों ने 14 व 15 वर्षीय किशोरी संग बारी-बारी से दरिंदगी की थी। मामले में इरफान, शनी पासी निवासी नीमसराय, अनस निवासी उमरी, हरीश उर्फ नेपाली व अमन के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सनी को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आरोपी अनस को मुठभेड़ में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना के समय मुख्य आरोपी इरफान भी उसके साथ लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब रहा। सोमवार को पुलिस ने उसके कौशाम्बी के कोखराज स्थित घर में दबिश दी।
विज्ञापन


हालांकि वह नहीं मिला। पुलिस अब उसके कौशाम्बी में रहने वाले रिश्तेदारों के घर पर भी नजर रखे हुए है। उधर हरीश के करेली व अमन के धूमनगंज स्थित घर पर भी लगातार दबिश दी जा रही है। हालांकि सोमवार देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका था। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर सोमवार को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती आरोपी अनस के बालों व नाखूनों का नमूना एकत्रित कराया। पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्य इसलिए एककित्रत कराए जा रहे हैं ताकि आरोपी को सजा दिलाने में किसी तरह की चूक न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर अस्पताल से सोमवार को किशोरियों को भी घर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों ने हालत में सुधार होने के बाद उन्हें घर भेज दिया है। गौरतलब है कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद 14 वर्षीय किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। विरोध पर आरोपियों ने उसे पीटा भी था। उधर दोनों पीड़िताओं की सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। सीओ वृजनारायण सिंह ने बताया कि पीड़िताओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। 


उधर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को पता चला है कि सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आरोपी इरफान के खिलाफ नौ जबकि मुठभेड़ के दौरान घायल हुए अनस के खिलाफ कुल 13 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। अनस पर लूट के साथ ही चोरी के मामले दर्ज हैं। साथ ही गुंडा एक्ट व गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed