फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Roadways bus driver from Varanasi suddenly got sick, died on reaching Handia.

प्रयागराज : वाराणसी से चले रोडवेज बस चालक की तबीयत बिगड़ी, हंडिया पहुंचने पर मौत, हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका

Mon, 27 May 2024 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 05:36 PM IST
सार

रोडवेज बस चालक की चलती बस में तबीयत बिगड़ गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। दूसरा चालक बुलाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बीमार चालक को गेट के सामने वाली सीट पर बैठा दिया गया। बस जब हंडिया में एक ढाबे पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए रुकी तो बीमार चालक की मौत हो चुकी थी। 

विज्ञापन
Prayagraj: Roadways bus driver from Varanasi suddenly got sick, died on reaching Handia.
मौत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोडवेज बस चालक की चलती बस में तबीयत बिगड़ गई। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। दूसरा चालक बुलाकर बस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बीमार चालक को गेट के सामने वाली सीट पर बैठा दिया गया। बस जब हंडिया में एक ढाबे पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए रुकी तो बीमार चालक की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर बस मालिक मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी कंडक्टर ने विभागीय अधिकारियों को भी दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


प्रतापगढ़ जनपद के पूरेहरदत्त राजापुर थाना महेशगंज निवासी राजेंद्र धर द्विवेदी (50) पुत्र प्रेमधर द्विवेदी रोडवेज की अनुबंधित बस में चालक है। बस वाराणसी से प्रयागराज के बीच चलती है। सोमवार को राजेंद्र बस में सवारियों को लादकर वाराणसी से से प्रयागराज के लिए रवाना हुआ। लहरतारा पहुंचने पर ही चालक को उल्टी होने लगी और उसने बस को सड़क के किनारे रोक दिया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। बस कंडक्टर प्रशांत शेखर सिंह ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देने के साथ ही बस मालिक को सूचना दी। कुछ देर में बस मालिक ने दूसरे चालक को बस चलाने के लिए भेज दिया। नए चालक ने बीमार चालक को अपनी पीछे खाली एक सीट पर बैठा दिया और बस लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन


यात्रियों की मांग पर पानी पीने के लिए बस को हंडिया के पास एक ढाबे पर रोका गया। चालक और कंडक्टर जब बीमार बस चालक को चाय और पानी पिलाने के लिए उठाने लगे तो उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी बस मालिक को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और एंबलेंस से चालक को अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हीट स्ट्रोक से मौत की आशंका जाहिर की जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सही कारणों का पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed