फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Report on five thousand, arrested more than 150

प्रयागराजः पांच हजार पर रिपोर्ट, 150 से ज्याद गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Report on five thousand, arrested more than 150
Prayagraj: Report on five thousand, arrested more than 150 - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध को लेकर शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उसकी ओर से धारा 144 के उल्लंघन के मामले में 100 लोगों को नामजद करते हुए कुल 10100 प्रदर्शनकारियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके साथ ही प्रदर्शन के दौरान 150 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

सीएए के विरोध को देखते हुए पिछले दिनों जिले में धारा 144 लागू की गई थी। जिसकी जानकारी मीडिया व अन्य माध्यमों से शहर भर में प्रसारित कराई गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से चेतावनी भी दी गई थी कि धारा 144 लागू होने के दौरान बिना अनुमति किसी भी तरह का प्रदर्शन या जमाव गैरकानूनी है और ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अफसरों का कहना है कि एक दिन पहले हुए प्रदर्शन को देखते हुए रात में ही मोहल्लों में जाकर प्रबुद्धजनोें के माध्यम से अपील की गई थी कि वह किसी तरह के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन

न ही किसी तरह के प्रदर्शन मेें शामिल हों। इसके बावजूद बहुत से लोगों ने न सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि नारेबाजी भी की। कोतवाली में जामा मस्जिद के बाहर जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की वहीं कोतवाली के साथ ही खुल्दाबाद, शाहगंज, अतरसुइया, करेली व सिविल लाइंस में बिना अनुमति जुलूस निकाला। उनका यह कृत्य धारा 144 का खुला उल्लंघन है। ऐसे में पुलिस की ओर से उपरोक्त छह थानों में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 100 लोगोें पर नामजद और 10 हजार अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में रिपोर्ट लिखी गई है। इसके साथ ही 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिरासत में ली गईं सपा नेता रिचा
उधर सीएए के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान बुड्डा ताजिया पहुंची सपा नेता रिचा सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि नुरुल्ला रोड पर कुछ लोग सीएए के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान रिचा भी वहां पहुंच गई जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेकर उन्हें महिला थाने ले जाया गया जहां से देर शाम उन्हें मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उधर रिचा का कहना है कि बुड्डा ताजिया के पास रहने वाले एक परिचित के इंतकाल होने पर वह उसके घर गई थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत मेें ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed