फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj region will get 50 buses equipped with panic buttons, women will feel safer than before.

Prayagraj : प्रयागराज रीजन को मिलेंगी पैनिक बटन से लैस 50 बसें, महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी

Thu, 12 Oct 2023 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

खास बात यह है कि आने वाले दिनों में जो भी साधारण श्रेणी की नई बसें बेड़े में शामिल होंगी, उन सभी में पैनिक बटन रहेगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष रोडवेज के बेड़े में 650 बसें शामिल होंगी। इसमें से तकरीबन 50 बसें प्रयागराज रीजन को मिलेंगी।

विज्ञापन
Prayagraj region will get 50 buses equipped with panic buttons, women will feel safer than before.
पैनिक बटन से लैस मिलेंगी बसें। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोडवेज बसों में महिला सुरक्षा को लेकर अनोखी पहल शुरू की गई है। रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाया जाएगा। बस में अगर कोई महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस करती है तो पैनिक बटन दबाते ही चंद मिनट में मदद के लिए पुलिस पहुंच जाएगी। इससे महिला यात्री बसों से दूर के सफर में खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस कर सकेंगी।

विज्ञापन

खास बात यह है कि आने वाले दिनों में जो भी साधारण श्रेणी की नई बसें बेड़े में शामिल होंगी, उन सभी में पैनिक बटन रहेगा। बताया जा रहा है कि इस वर्ष रोडवेज के बेड़े में 650 बसें शामिल होंगी। इसमें से तकरीबन 50 बसें प्रयागराज रीजन को मिलेंगी। इससे महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी। पैनिक बटन दबाने पर परिवहन निगम के अफसरों के साथ ही पुलिस को भी सूचना मिल सकेगी। इसके लिए परिवहन निगम मुख्यालय में कमांड सेंटर बनाया जाएगा। जहां 24 घंटे बसों की मॉनिटरिंग की जाएगी।

विज्ञापन

इसके अलावा आने वाली बसों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस भी रहेगी। इसके लग जाने के बाद बसों की ट्रेनों की तर्ज पर ट्रैकिंग की जा सकेगी। बसों का रूट, उनकी लाइव लोकेशन, डिपो, खाली सीटों की संख्या, बस की टाइमिंग, किराया आदि की जानकारी भी यात्रियों को आसानी से मिलेगी। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अब साधारण श्रेणी की जो बसें मिलेंगी उसमें पैनिक बटन की सुविधा रहेगी। वहीं दूसरी ओर बताया जा रहा है कि निर्भया योजना के अंतर्गत लखनऊ व गाजियाबाद की बसों में लाइव ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाने का काम शुरू भी हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed