{"_id":"69c677ec0e57d990920f4dda","slug":"prayagraj-received-17-e-buses-from-a-russian-company-16-more-will-be-added-to-the-fleet-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज को मिलीं रूसी कंपनी की 17 ई-बसें, बेड़े में 16 और होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज को मिलीं रूसी कंपनी की 17 ई-बसें, बेड़े में 16 और होंगी शामिल
Fri, 27 Mar 2026 05:58 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:58 PM IST
सार
संगम नगरी से जल्द ही लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के लिए भी ई-बस सेवा शुरू होगी। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी की 11 और इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज पहुंची बसों की खेप।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संगम नगरी से जल्द ही लखनऊ, कानपुर और अयोध्या के लिए भी ई-बस सेवा शुरू होगी। यूपी रोडवेज के प्रयागराज रीजन को रूसी कंपनी आरजी मोबिलिटी की 11 और इलेक्ट्रिक बसें मिली हैं। इसके साथ ही यहां इन अत्याधुनिक बसों की कुल संख्या 17 हो गई है। जल्द ही 16 और ई-बसें भी बेड़े में शामिल होंगी।
विज्ञापन
वर्तमान में कंपनी की बसें वाराणसी के लिए चल रही हैं। यह सभी बसें आधुनिक, हाई-टेक और सुरक्षित फीचर्स से लैस हैं। इन बसों में पहली बार सीसीटीवी कैमरे की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन