{"_id":"61bcbfd48b3d0a7f0376d161","slug":"prayagraj-rape-with-real-estate-employee-by-feeding-intoxicants","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नशीला पदार्थ खिलाकर रियल इस्टेट कर्मचारी से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नशीला पदार्थ खिलाकर रियल इस्टेट कर्मचारी से दुष्कर्म
Fri, 17 Dec 2021 10:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:20 PM IST
सार
या। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी व उसके माता-पिता व बहन पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Prayagraj News : रेप पीड़िता। डेमो
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धूमनगंज निवासी रियल इस्टेट कंपनी कर्मचारी को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंपनी में बतौर टेलीकॉलर काम करने वाली युवती ने कैंट पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि एक दिन फोन पर उसकी बातचीत शाह मुहम्मद तारिक से हुई। इसके बाद वह उससे कई बार मिला और फिर अपने घरवालों से भी मिलाया।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी के माता-पिता व बहन ने उसके सामने तारिक से शादी का प्रस्ताव रखा। समुदाय अलग-अलग होने की बात कहकर उसने इंकार किया तो उसे धमकाया गया। इसके बाद वह कैंट में किराये पर रहने लगी। जहां एक दिन आकर आरोपी ने नशीला पदार्थ खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी व उसकेमाता-पिता व बहन पर केस दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन