फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Railway Group D Physical Fitness Examination Status Reported

प्रयागराजः रेलवे ग्रुप डी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि निर्धारित

Sat, 23 Mar 2019 06:49 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Mar 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Railway Group D Physical Fitness Examination Status Reported
rrb group d
पिछले वर्ष रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से ली गई रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का दूसरा चरण 26 मार्च से  शुरू हो रहा है। इसके तहत रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से ग्रुप डी के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इसका आयोजन रेलवे के डीएसए ग्राउंड में किया गया है। 
विज्ञापन


दरअसल आरआरबी की ओर से पिछले वर्ष ली गई ऑन लाइन परीक्षा में सफल 14288 अभ्यर्थी अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग लेंगे। कुल 4762 पदों की भर्ती परीक्षा सात अप्रैल तक डीएसए ग्राउंड में चलेगी। पहले दो दिन एक-एक हजार अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। इसके बाद हर रोज 1500-1500 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। यह परीक्षा डीएसए ग्राउंड में चरणों में होगी।
विज्ञापन


इस दौरान पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलो का वजन उठाकर 100 मीटर एवं महिला अभ्यर्थियों को इतनी ही दूरी के लिए  20 किलो का वजन उठाना होगा। इसके बाद एक हजार मीटर का चक्कर अभ्यर्थियों को 4.15 मिनट में तय करना होगा। आरआरसी इलाहाबाद के चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलावा पत्र आरआरसी की बेवसाइट www.rrcald.org से डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पदों की संख्या के अनुरूप कंप्यूटर आधारित परीक्षा में मेरिट क्रम के आधार पर कागजात के सत्यापन के लिये बाद में बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed