फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj: Rail bridge being built on Ganga will be ready two months before the scheduled time

prayagraj : तय समय से दो माह पहले तैयार हो जाएगा गंगा पर बन रहा रेल ब्रिज

Sat, 25 Jun 2022 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 10:17 PM IST
सार

गंगा पर रेल ब्रिज बनाए जाने का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हुआ। 25 पिलर के इस पुल के वर्तमान में तीन पिलर पूरी तरह से बन चुके हैं। शेष अन्य पर काम जारी है। शनिवार को निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे आरवीएनएल के डायरेक्टर ने पिलर संख्या 9, 10 एवं 23 का जायजा लिया।

विज्ञापन
prayagraj: Rail bridge being built on Ganga will be ready two months before the scheduled time
Prayagraj News : गंगा पर बन रहे सेतु के निर्माण का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के लिए गंगा पर दारागंज को झूंसी से जोड़ने के लिए बन रहे रेल पुल का निर्माण तय समय से दो माह पूर्व ही हो जाएगा। पुल का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) को इसका निर्माण अक्तूबर 2023 तक करना है, लेकिन शनिवार को पुल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे आरवीएनएल के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गौड़ ने इसका निर्माण अगस्त 2023 तक पूरा करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन



गंगा पर रेल ब्रिज बनाए जाने का कार्य पिछले वर्ष ही शुरू हुआ। 25 पिलर के इस पुल के वर्तमान में तीन पिलर पूरी तरह से बन चुके हैं। शेष अन्य पर काम जारी है। शनिवार को निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे आरवीएनएल के डायरेक्टर ने पिलर संख्या 9, 10 एवं 23 का जायजा लिया।
विज्ञापन



यहां कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता पर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरवीएनएल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विनय अग्रवाल और उनकी टीम को बधाई भी दी। बाद में झूंसी स्थित एजेंसी की वर्कशॉप का निरीक्षण करने के साथ उन्होंने वहां अफसरों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed